फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   face in polling decide mood of voter

चेहरा तय करेगा जनता का मूड

Mon, 10 Jan 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
face in polling decide mood of voter
रायबरेली। मिशन 2022 की सफलता में किसी भी पार्टी की हार जीत में इस बार उम्मीदवार का चेहरा भी जनता का मूड तय करेगा। पार्टी, जातिवाद के अलावा प्रत्याशियों की खुद की पहचान इस चुनाव में अहम मानी जा रही है। यही वजह है कि गांधी परिवार के गढ़ में सत्तारूढ़ दल भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा अभी तक अपने पत्ते नहीं खोल पाई है। सभी दल उन प्रत्याशियों का चयन करने में जुटे हैं, जो जिताऊ होने के साथ अच्छी छवि वाले हों।
विज्ञापन

इस तरह के दावेदारों का चयन करने में दलों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। माना जा रहा है कि 20 जनवरी के बाद प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो जाएगा। विधानसभा चुनाव का एलान होते ही गांधी परिवार के गढ़ में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिले की छह विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा जोर आजमाइश कर रही है।
विज्ञापन

यही वजह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव का एलान होने से पहले ही जिले की जनता से रूबरू होकर चुनावी शंखनाद कर चुकी हैं। गांधी परिवार के गढ़ में इस बार चुनावी फिजा भी बदली नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोटर दलों से पार्टी, जातिवाद के अलावा अच्छे उम्मीदवार की उम्मीद कर रहे हैं। ऐसा इसलिए ताकि प्रत्याशी दलों के साथ जनता की कसौटी पर खरे उतर सकें। सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए चुनावी बिसात तो बिछा रही हैं, लेकिन प्रत्याशियों का चयन अब तक नहीं कर पाई हैं। यह हाल तब है, जब 27 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed