फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Exclusion from the 125 schools hanging locks

बहिष्कार से 125 स्कूलों में लटके ताले

Tue, 15 Sep 2015 11:24 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
नौकरी जाने के बाद मंगलवार को दूसरे दिन भी शिक्षामित्रों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। करीब सवा सौ स्कूलों में ताला ही नहीं खुला। अन्य स्कूलों में शिक्षामित्रों हाजिरी लगाकर धरने में शामिल होने के लिए चले गए।
विज्ञापन


 बेसिक शिक्षा विभाग ने कुछ स्कूलों में टीचर भेजकर उन्हें खोलवाया। हालांकि इससे अव्यवस्था रही। मंगलवार को शिक्षामित्रों ने बीआरसी पर एकत्र होकर शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया।
विज्ञापन


महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल अलीपुर में टीचर भेजकर स्कूल को खुलवाया गया। पूरे बादल, टूक, असनी, राजाकंशपुर, बंधवापार, बाबू सिंह, मोन, मोहनगंज, मुरैनी, जमुरवां, घुरौना, गंगागंज, कुमेदान में शिक्षामित्र स्कूल तो पहुंचे, लेकिन ताला बंद करके शिक्षण कार्य नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्कूल मतिज्जा, जुगराजपुर, सीवन आदि स्कूलों में टीचर भेजकर स्कूलों को खुलावाया गया। डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्कूल पूरे डंगरी, चक मलिनभीटी, तेलियानी सहित क्षेत्र के करीब 35 स्कूल शिक्षामित्रों की हड़ताल के कारण बंद रहे।


सलोन प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्कूल सिरसिरा, मकदूमपुर में ताला लटका रहा। ककरहा में प्रशिक्षु शिक्षक ने बरामदे में बैठक कर शिक्षण कार्य किया। खीरों प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्कूल हरीरामखेड़ा, रामपुर, ठाकुरपुर, बटी में ताला बंद रहा। बाद में बीईओ ने शिक्षक भेजकर स्कूलों को खुलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed