{"_id":"6349a1991319601655186203","slug":"exam-raibaraily-news-lko6528818181","type":"story","status":"publish","title_hn":"59 हजार अभ्यर्थी देंगे पीईटी, परीक्षा के लिए तगड़ी किलेबंदी, प्रशासन और पुलिस चौकन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
59 हजार अभ्यर्थी देंगे पीईटी, परीक्षा के लिए तगड़ी किलेबंदी, प्रशासन और पुलिस चौकन्ना
विज्ञापन
पीईटी को लेकर सीट प्लान तैयार करते शिक्षक व कर्मचारी।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 के लिए जिले में तगड़ी किलेबंदी की गई है। जिले में बने सभी 31 परीक्षा केंद्रों में 15 और 16 अक्तूबर को दो पालियों में परीक्षा होगी।
रेलवे और बस स्टेशनों पर भी अभ्यर्थियों की भीड़ देखते हुए सतर्कता बरती जाएगी। हर केंद्र पर अभ्यर्थियों की संख्या के हिसाब से स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं तो 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट छापामारी करेंगे। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी भ्रमण करते रहेंगे।
दोनों दिनों में 59040 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जिनमें ज्यादातर अभ्यर्थी वाराणसी से आएंगे। इस जिले के ज्यादातर अभ्यर्थियों को फतेहपुर और कानपुर जाना होगा। इसलिए रोडवेज की बसें भी चलाई जाएंगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पूर्व प्रवेश करना होगा।
विज्ञापन
परीक्षा के मद्देनजर कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां राजकीय हाईस्कूलों के दो प्रधानाध्यापक तैनात किए गए हैं। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि अभ्यर्थियों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करना है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार का कहना है कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
एक नजर
अभ्यर्थी 14760 (प्रति पाली)
कुल परीक्षा केंद्र 31
केंद्र व्यवस्थापक 31
सेक्टर मजिस्ट्रेट 10
स्टेटिक मजिस्ट्रेट 39
परीक्षा का दिनांक और समय (15 एवं 16 अक्तूबर)
प्रथम पाली- प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
द्वितीय पाली- दोपहर 3 बजे से शाम 5.00 बजे तक
परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों के प्रवेश की समयावधि
प्रथम पाली- सुबह 8 बजे से सुबह 9.30 बजे तक
द्वितीय पाली- दोपहर 1 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक
कंट्रोल रूम का नंबर 0535-2203501
डॉ. राजेश यादव मो. नं. 7958906174
जय सिंह मो. नं. 8765292131
अभ्यर्थियों को ये ले जाना जरूरी
परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थी अपने साथ आयोग से निर्गत प्रवेश पत्र, अपना फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे, आधारकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र की मूल व एक छायाप्रति, नवीनतम पासपोर्ट साइज की दो फोटो ले जाएंगे।
वाराणसी पर 50, फतेहपुर के लिए 20 बसें दौड़ेंगी
परीक्षा देने के लिए बाहर से आने वाले और यहां से दूसरे जिले जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने रोडवेज की बसें चलाने का फैसला लिया है। इस जिले में परीक्षा देने के लिए लगभग 50 हजार अभ्यर्थी वाराणसी से आ रहे हैं, जिससे वाराणसी रूट के लिए 50 बसें चलेंगी। ये बसें सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ के रास्ते चलाई जाएंगी। इस जिले के ज्यादातर अभ्यर्थी फतेहपुर जा रहे हैं, जिससे 20 बसें फतेहपुर मार्ग पर दौड़ेंगी। लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर रूट पर बसें पहले की तरह चलती रहेंगी। परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए बसों का डायवर्जन भी किया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केसरवानी ने बताया कि डिपो की सभी 170 बसें दौड़ेंगी। अभ्यर्थियों के साथ ही आम यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। डिपो में पर्यवेक्षकों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। शहर में त्रिपुला, रतापुर और सिविल लाइन में भी कर्मचारी तैनात रहेंगे।