फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Exam

जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा देने नहीं पहुंचे 7743 छात्र-छात्राएं

Wed, 11 Aug 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Exam
रायबरेली। जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा-2021 बुधवार को सभी 30 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई। ज्यादातर परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या नाकाफी रही।
विज्ञापन

परीक्षा देने के लिए महज 3858 छात्र-छात्राएं ही पहुंचे। रायबरेली जिले के सभी विकास क्षेत्रों में 25 परीक्षा केंद्र तो अमेठी जिले के तिलोई तहसील क्षेत्र में पांच केंद्र बनाए गए, जहां 11,601 अभ्यर्थी आवंटित किए गए थे, लेकिन 7743 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान अभिभावक केंद्रों के बाहर इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चली परीक्षा में हर केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही। जवाहर नवोदय की टीम और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ ही प्रशासन और पुलिस अफसर भी लगातार भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुरसतगंज प्रतिनिधि के मुताबिक राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा में 268 में 115 बच्चे शामिल हुए, 153 बच्चे अनुपस्थित रहे। 12 कमरों में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई गई।
सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में बारिश और कोरोना का असर साफ दिखा। 454 परीक्षार्थियों में 357 ने परीक्षा छोड़ दी। खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक श्री सरस्वती इंटर कॉलेज खीरों एवं श्री दुर्गा इंटर कॉलेज में बरसात की वजह से एक चौथाई बच्चे ही पहुंचे।
ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक हर नारायण इंटर कॉलेज में बारिश की वजह से कम परीक्षार्थी पहुंचे। गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक शिव नारायण सिंह विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौरा में 450 में से 226 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर में 270 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 185 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इन्हौना प्रतिनिधि के मुताबिक राजकीय इंटर कॉलेज राजाफत्तेपुर में 381 परीक्षार्थियों में से 216 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed