फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two accidents on the highway: farmer killed, father and son injured.

Raebareli News: हाईवे पर दो हादसे, किसान की मौत, पिता-पुत्र घायल

Wed, 14 Oct 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 14 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two accidents on the highway: farmer killed, father and son injured.
अमावां। रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर सोमवार रात दो अलग-अलग हादसों में किसान की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पहले हादसे में राख ढोने वाले ट्रक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। दूसरे हादसे में बाइक सड़क पर खड़ी डीसीएम से टकरा गई। दोनों घटनाओं में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। राही गांव निवासी अजय कुमार (25) अपने मित्र रंजीत व रिश्तेदार सुरेंद्र के साथ किसी काम से बाइक से रायबरेली शहर जा रहे थे। सोमवार रात करीब 7:30 बजे राही गांव के आगे हाईवे पर राख ढोने वाले ट्रक ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अजय खेती करते थे। उनकी मौत से बड़े भाई अरविंद कुमार समेत परिजन गमगीन हैं। अरविंद ने मिल एरिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि ट्रक और चालक का पता लगाया जा रहा है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
डीसीएम से भिड़ी बाइक, पिता-पुत्र घायल
घुरवारा। चौदहमील पेट्रोल पंप के सामने सोमवार रात करीब 10 बजे सड़क पर खड़ी डीसीएम से बाइक पीछे से टकरा गई। बाइक पर डलमऊ से आ रहे राम सहाय (50) और उनके पुत्र राजा (25) सवार थे। टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निजी वाहन से एम्स रायबरेली पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू कराया गया। बताया गया कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को एम्स भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीसीएम चालक का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed