{"_id":"6ace7e1f470556dcd900f8a8","slug":"circle-and-division-offices-will-be-built-within-a-single-complex-raebareli-news-c-101-1-slko1032-169819-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: एक परिसर में बनेंगे सर्किल व डिवीजन के कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: एक परिसर में बनेंगे सर्किल व डिवीजन के कार्यालय
Wed, 14 Oct 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। उपभोक्ताओं और कर्मचारियों को सहूलियत के लिए के विद्युत वितरण मंडल प्रथम (सर्किल) व विद्युत वितरण खंड प्रथम (डिवीजन) के कार्यालय एक परिसर में बनाए जाएंगे। मंगलवार को भूमि पूजन किया गया। मुख्य अभियंता रविचंद्र श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। दोनों कार्यालयों के निर्माण में करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
अभी तक सर्किल कार्यालय सिविल लाइन और डिवीजन कार्यालय सुपर मार्केट में किराए के भवन में संचालित हो रहे थे। शहर के बीच संचालित डिवीजन कार्यालय पहुंचने उपभोक्ताओं को जाम की समस्या से जूझना पड़ता था। यही हाल कर्मचारियों का भी था। अब दोनों कार्यालय गोराबाजार स्थित विभाग की भूमि पर बनाए जाएंगे।