फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Everything remains closed in 55 hours of lockdown, will open today

55 घंटे के लॉकडाउन में सब कुछ रहा बंद, आज खुलेगा

Sun, 12 Jul 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Everything remains closed in 55 hours of lockdown, will open today
रायबरेली। कोरोना के बढ़ते कहर को रोकने के लिए शुक्रवार रात 10 बजे से जिले शुरू हुए 55 घंटे के लॉकडाउन में जिले के हर तबके के लोगों ने एकजुटता दिखाई। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सभी दुकानें बंद रहीं। चाय तक की दुकानें नहीं खुलीं। सड़क किनारे लगने वाली सब्जी की दुकानों भी नजर नहीं आईं। जिले में सब कुछ बंद रहा। हालांकि 13 जुलाई की सुबह से सब कुछ खुल जाएगा, क्योंकि सरकार ने हर शनिवार व रविवार संपूर्ण लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिले में लॉकडाउन के दौरान दवा, दूध की दुकानों, अस्पतालों व जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहा। शहरी व ग्रामीण हाट बाजार, गल्लामंडी व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के साथ ही निजी सवारी वाहन भी नहीं चले। हालांकि मालवाहक वाहनों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं दिखा। लॉकडाउन के दौरान राष्ट्रीय एवं राज्यमार्गों पर परिवहन जारी रहा। जरूरी सेवाओं को छोड़ सभी सरकारी और निजी कार्यालय बंद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान जगह-जगह पुलिस की मुस्तैदी भी देखने को मिली। जिले शनिवार को वाहनों की चेकिंग और सड़क पर निकलने के कारणों को पूछने के कारण तमाम लोग जरूरी काम के बाद भी घरों से बाहर नहीं निकले। शिवगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, रविवार को भी क्षेत्र में पूर्ण लॉकडाउन मनाया गया। थाना अध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप लॉकडाउन का पालन कराने के लिए हर संभव प्रयास किया गया। लगातार गश्त करके पूरे क्षेत्र में नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान बगैर मास्क बांधे व बिना वजह वाहन से घूम रहे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस 11 लोगों 55 सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया। 13 वाहनों का चालान किया गया। एक लोडर वाहन को सीज भी कर दिया गया। सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे। महराजगंज कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शासन के आदेश का शत प्रतिशत पालन कराया गया। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को सजा दी गई।

जिले में 55 घंटे का लॉकडाउन सोमवार सुबह पांच बजे पूरा हो जाएगा। लॉकडाउन को आगे लगातार बढ़ाने के संबंध में कोई आदेश नहीं आया है। सोमवार को सभी प्रतिष्ठान सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना सुरक्षा के अन्य मानकों को पूरा कराते हुए खुलेंगे। सभी को मास्क लगाना अनिवार्य होगा।- राम अभिलाष, एडीएम (प्रशासन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed