फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   electricity will be affected in the localities connected with many power substations including Igraua

अनुरक्षण कार्य के चलते इग्रुआ समेत कई विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े मोहल्लों की प्रभावित रहेगी बिजली

Fri, 22 Oct 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
electricity will be affected in the localities connected with many power substations including Igraua
रायबरेली। दीवाली और छठ पर उपभोक्ताओं को बिजली समस्या से जूझना न पड़े, इसके लिए ट्रांसमिशन के अभियंताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर छोटी-छोटी खमियों को दूर कराने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को त्रिपुला ट्रांसमिशन की 33 केवी मेन बस बार का अनुरक्षण कार्य होगा। इस दौरान राष्ट्रीय उड्डयन अकादमी (इग्रुआ) समेत कई विद्युत उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

17 अक्तूबर को अधीक्षण अभियंता रामप्रकाश ने यहां पहुंचकर त्रिपुला, बछरावां और अमावां ट्रांसमिशन का निरीक्षण किया था। त्योहारों को देखते हुए खामियों को दूर कराने के निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसमिशन के एसडीओ सौरभ प्रजापति ने बताया कि त्रिपुला ट्रांसमिशन में 33 केवी मेन बस बार का अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। यह कार्य सुबह नौ बजे से 11 बजे तक होगा।

इस दौरान ट्रांसमिशन त्रिपुला से जुड़े 33 केवी विद्युत उपकेंद्र तेलियाकोट, प्रगतिपुरम, आचार्य द्विवेदी नगर, अमेठी जिले का विद्युत उपकेंद्र फुरसतगंज और राष्ट्रीय उड्डयन अकादमी की आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed