{"_id":"626c2e037d30e5521878968a","slug":"electricity-demand-supply-gap-widened-equipment-blown-raibaraily-news-lko628433312","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली : मांग-आपूर्ति का बढ़ा अंतर, फंुके उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली : मांग-आपूर्ति का बढ़ा अंतर, फंुके उपकरण
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को इंदिरा नगर विद्युत उपकेंद्र में खराबी आने के बाद ठीक करता कर्मचारी।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। प्रचंड गर्मी से बिजली की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। मांग बढ़ने के साथ जर्जर संसाधन भी जवाब देने लगे हैं। गुरुवार की रात करीब 10 बजे इंदिरा नगर उपकेंद्र में केबल बॉक्स जलने की वजह से आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद मरम्मत कराई गई, लेकिन बिजली आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। सबसे खराब हालत ग्रामीण अंचलों के हैं, जहां 18 घंटे के शेड्यूल में 10 घंटे की अघोषित कटौती हो रही है। इस वजह से उपभोक्ताओं की परेशानियां कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी व्यापारी और उद्योगपतियों को हो रही है। बिजली के बगैर उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। गुरुवार की रात बिजली की मांग करीब 330 मेगावाट दर्ज की गई। मांग बढ़ने से बिजली के लिए शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में हाहाकार मचा है।
जिले में बिजली की अंधाधुंध कटौती हो रही है। इससे जहां व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, वहीं उद्योगों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। वैसे तो ज्यादातर बड़े उद्योग इंडस्ट्रियल एरिया अमावां में हैं, जो बिजली पर निर्भर हैं। इस समय बिजली की मांग बढ़ने से शहर में ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। उपकेंद्रों पर बोझ बढ़ा रहा है। यही वजह है कि आए दिन कहीं न कहीं उपकेंद्रों में लगे उपकरण फुंक रहे हैं। गुरुवार की रात करीब 10 बजे इंदिरा नगर उपकेंद्र के केबल बॉक्स में आग लग गई। इससे ट्रांसफार्मर और पैनल के बीच जाने वाली केबल धू-धू कर जल गई।
इस वजह से उपकेंद्र से निकले आनंदनगर, आरडीए, आवास विकास, शहीद स्मारक, फिरोज गांधी फीडर की सप्लाई ठप हो गई। काफी मशक्कत के बाद आपूर्ति शुरू हुई। उसके बाद फिर केबल जल गई। इससे सोनिया नगर, नेहरू नगर, विकास भवन, मनिका रोड, निराला नगर, स्टेशन रोड, नया पुरवा, कचेहरी रोड, सत्य नगर समेत कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप रही। इस वजह से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कारोबार के समय गुल हो जाती बिजली, आंदोलन की धमकी
शहर में बिजली की आवाजाही तो ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित कटौती की वजह से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। खासकर व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारी नेता पंकज मुरारका ने कहा कि शहर क्षेत्र के हालात तो कुछ ठीक है। ट्रिपिंग होती है, इस दौरान इनवर्टर से किसी तरह काम चल जाता है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में सुधार की जरूरत है। बसंत सिंह बग्गा, आशीष द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में शाम के वक्त बिजली कट जाती है। दिन में कड़ी धूप होती है। इसलिए ग्राहक घरों से नहीं निकलते है। शाम को आते है, तो व्यापार में बिजली खलाल डालती हैं। त्रिलोचन सिंह छाबना का कहना है कि इस समय शादी विवाह समेत अन्य कार्यक्रम चल रहे हैं। व्यापारियों को उम्मीद रहती है कि सहालग में कारोबार अच्छा होगा, लेकिन बिजली उनकी उम्मीदों पर पानी फेर रही है। यदि बिजली में सुधार नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलित होंगे।
अघोषित कटौती बंद न हुई तो करेंगे आंदोलन
डलमऊ। बिजली की अघोषित कटौती से खफा व्यापारियों का सब्र टूटने लगा है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकाई डलमऊ के नगर अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य की अगुवाई में व्यापारियों ने डलमऊ के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा और हो रही बेतहासा अघोषित कटौती से निजात दिलाने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि एक ओर जहां बिजली कटौती से व्यापार प्रभावित हो रहा हैं, वहीं नागरिकों की नींद हराम है। भीषण गर्मी में लोगों का घरों से निकलना दुश्वार है, लेकिन बिजली नहीं होने से वह घर में भी आराम से नहीं रह पाते। रानू शर्मा, संदीप मिश्रा, पथवारी शंकर, अरविंद अग्रवाल ने कहा कि यदि बिजली कटौती नहीं थमी तो हम लोग आंदोलन के लिए विवश होंगे। अधिशासी अभियंता धीरेंद्र सिंह व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। ऊपर से जो बिजली मिल रही है, उसकी आपूर्ति हो रही है।
जल्द मिलेगी बिजली कटौती से राहत
इंदिरा नगर में फॉल्ट आने से आपूर्ति थी। सुधार कार्य तेजी से काराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। इसके अलावा ग्रामीण अंचलों में अघोषित कटौती ऊपर से हो रही है। लोकल स्तर पर फॉल्ट आने पर उसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। -घनश्याम, प्रभारी अधीक्षण अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन