फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   election

ब्लॉकों में ही वोट डालेंगे सभासद और जिला पंचायत सदस्य

Sun, 03 Apr 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
election
रायबरेली। विधान परिषद सदस्य पद के लिए नौ अप्रैल को होने वाले मतदान में प्रधान और बीडीसी के साथ ही जिला पंचायत सदस्य और नगर निकायों के सभासद भी ब्लॉकों में बनाए गए मतदेय स्थलों पर ही वोट डालेंगे।
विज्ञापन

सभी 18 ब्लॉकों में मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी गई है। मतदान केंद्र में मोबाइल फोन, कैमरा आदि ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
एमएलसी पद के लिए नौ अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए सभी 18 विकास खंड कार्यालयों को मतदेय स्थलों बनाने के प्रस्ताव को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पास कर दिया है।
विज्ञापन

मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी गई है। शिवगढ़ ब्लॉक कार्यालय में प्रधान व बीडीसी के साथ ही अधिकतम 15 किलोमीटर की दूरी में रहने वाले जिला पंचायत सदस्य मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बछरावां ब्लॉक कार्यालय में प्रधान, बीडीसी के साथ ही नगर पंचायत के सभी सभासद व क्षेत्र के डीडीसी मतदान करेंगे। इसके अलावा नगर पालिका रायबरेली के सभासद राही ब्लॉक कार्यालय के मतदेय स्थल पर वोटिंग करेंगे। यहां प्रधान व बीडीसी के अलावा क्षेत्र में आने वाले डीडीसी भी मतदान कर सकेंगे।
महराजगंज, लालगंज, ऊंचाहार, डलमऊ, सलोन के ब्लॉक कार्यालयों में प्रधान, बीडीसी के साथ ही नगर पंचायतों के सभासद और क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य मतदान कर सकेंगे।
ब्लॉक कार्यालय डीह में प्रधान, बीडीसी व डीडीसी के अलावा नगर पंचायत परशदेपुर के सभासद मतदान करेंगे, जबकि ब्लॉक कार्यालय छतोह में प्रधान, बीडीसी व डीडीसी के अलावा नसीराबाद नगर पंचायत के सभासद वोट डालेंगे। जिले के ब्लॉक कार्यालय खीरों, जगतपुर, दीनशाह गौरा, रोहनियां, सतांव, हरचंदपुर, अमावां, सरेनी में प्रधान, बीडीसी के साथ ही क्षेत्र के डीडीसी भी मतदान करेंगे।

वोटरों को मतदेय स्थल तय करने में इस बात को ध्यान में रखा गया है कि किसी भी वोटर 15 किलोमीटर से अधिक दूरी मतदान करने के लिए तय न करना पड़े। किसी भी वोटर को मतदेय स्थल के अंदर मोबाइल, कैमरा आदि सामग्री ले जाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed