फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   election

48 साल में फर्स्ट डिवीजन नहीं, अबकी रिकार्ड बनाने को बेताब सलोन

Sun, 27 Feb 2022 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
election
48 साल में फर्स्ट डिवीजन नहीं, अबकी रिकॉर्ड बनाने को बेताब सलोन
विज्ञापन

1974 के बाद 12 बार विधानसभा चुनाव, सबसे ज्यादा 56.76 फीसदी वोटिंग
2022 में वोटरों में दिख रहा जोश, हो सकता है 60 फीसदी से अधिक मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। जिले में सलोन ही एक ऐसी विधानसभा सीट है, जहां 48 साल से वोटरों में जोश देखने को नहीं मिल रहा है। वर्ष 1974 से अब तक 12 बार विधानसभा चुनाव हुए, लेकिन कभी भी यहां के वोटर फर्स्ट डिवीजन से पास नहीं हुए। अब तक सबसे अधिक 56.76 प्रतिशत ही मतदान हो सका। आठ चुनावों में तो वोटिंग का आंकड़ा 50 प्रतिशत तक पार नहीं हुआ। 2022 में हो रहे विधानसभा चुनाव में वोटरों में मतदान का जज्बा देखने को मिल रहा है। उम्मीद है कि इस बार वोटर फर्स्ट डिवीजन से पास हो जाएंगे। हालांकि जिला प्रशासन ने शनिवार को भी मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए दिन भर जागरूकता अभियान चलाया।
चुनाव आयोग पिछले कई चुनावों से मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम भी आ रहे हैं, लेकिन सलोन विधानसभा क्षेत्र के वोटर अब तक जिले में सबसे पीछे हैं। 48 साल में सलोन विधानसभा में 12 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। इसमें आठ बार वोटिंग 50 फीसदी से भी कम रही। वर्ष 1988 में हुए मतदान में सबसे कम 32.01 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। वर्ष 2000 के बाद हुए विधानसभा चुनावों में ही सलोन के वोटर 50 फीसदी के आंकड़े को पार कर पाए।
विज्ञापन

27 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर सलोन क्षेत्र के वोटरों में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का जज्बा देखने को मिल रहा है। जो उत्साह इस बार वोटरों में दिख रहा है, ऐसा जोश पहले देखने को नहीं मिला। ऐसे में उम्मीद है कि अब तक हुए 12 चुनावों के मतदान के प्रतिशत को रविवार को सलोन के वोटर तोड़ देंगे। जिला प्रशासन भी सलोन में मतदान के प्रतिशत को 60 फीसदी के पार कराने के प्रयास में है। इसी कारण आखिरी दिन भी शनिवार को डीपीओ शरद त्रिपाठी और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की पूरी टीम नेे जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
सलोन क्षेत्र में 48 साल में मतदान का प्रतिशत
वर्ष मतदान का प्रतिशत
1974 37.71
1977 34.17
1988 32.01
1986 33.86
1989 49.11
1991 43.68
1993 49.50
1996 48.49
2002 56.19
2007 55.20
2012 55.33
2017 56.76
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed