फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   election

कांग्रेस के गढ़ में भाजपा का परचम लहराया, रंजना बनीं अध्यक्ष

Sat, 03 Jul 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
election
रायबरेली। कांग्रेस के गढ़ में शनिवार को भाजपा का परचम लहरा गया। जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर भाजपा प्रत्याशी रंजना चौधरी ने पूर्व सांसद स्व. अशोक सिंह की बहू आरती सिंह को आठ मतों से हराकर सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी रंजना को 30, जबकि आरती को 22 मत मिले। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय में कड़ी सुरक्षा और गहमागहमी के बाद मतदान के बाद मतगणना हुई। जीत की सूचना मिलते ही भाजपाई खुशी से झूम उठे। जयकारे लगाने के साथ ही मिठाइयां बांटने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने रंजना चौधरी और कांग्रेस ने पूर्व सांसद स्व.अशोक सिंह की बहू व कांग्रेस नेता मनीष सिंह की पत्नी आरती सिंह को प्रत्याशी बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 जून को नामांकन के बाद शनिवार सुबह से कड़ी सुरक्षा में मतदान हुआ। डिग्री कॉलेज चौराहे पर एक-एक जिला पंचायत सदस्य को चेक करके मतदान करने अंदर जाने दिया गया। दोपहर तीन बजे से पहले सभी 52 मत पड़ गए। इस दौरान कलेक्ट्रेट के बाहर भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही।
कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय में मतदान के बाद मतगणना हुई। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने भाजपा प्रत्याशी रंजना चौधरी की जीत की घोषणा की और जीत का प्रमाणपत्र सौंपा।
दोपहर सवा तीन बजे रिजल्ट आते ही एक ओर जहां कांग्रेसी एक-एक करके चले गए, वहीं भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत के जयकारे और नारेबाजी करके एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
मतगणना में भाजपा प्रत्याशी रंजना चौधरी को आठ मतों से विजयी घोषित किया गया। रंजना को 52 मतों में 30 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी आरती सिंह को 22 मत ही मिले।
एमएलसी दिनेश सिंह, बछरावां विधायक राम नरेश रावत, शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल आदि डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास बने बूथ पर जमे रहे। भाजपा प्रत्याशी रंजना चौधरी की जीत के बाद सभी ने खुशी का इजहार किया।
भाजपा को धन्यवाद, कराएंगे चहुमुखी विकास : रंजना
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत से गदगद भाजपा प्रत्याशी रंजना चौधरी ने प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा को धन्यवाद दिया। उन्होंने एमएलसी दिनेश सिंह का बिना नाम लिए कहा कि जिनके मार्गदर्शन में चुनाव लड़ा, वे हमारे बड़े भाई हैं, उनको भी बहुत-बहुत धन्यवाद। रंजना ने कहा कि जिले के लोगों को उनसे जो उम्मीद है, वह उस पर खरी उतरेंगी। उन्होंने कहा कि जिले का चहुमुखी विकास बिना किसी भेदभाव के कराया जाएगा।
गहन चेकिंग के बाद हाथों को कराया सैनिटाइज
मतदान के लिए आए जिला पंचायत सदस्यों को कड़ा सुरक्षा घेरा पार करना पड़ा। बकायदा कई जगह चेकिंग के बाद ही डीडीसी को कलेक्ट्रेट में मतदान के लिए अंदर जाने दिया गया।
बिना मास्क के किसी को एंट्री नहीं मिली। कलेक्ट्रेट के गेट पर हाथों को सैनिटाइज भी कराया गया। इस दौरान जिले के कई थानों की पुलिस को सुरक्षा में लगाया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सदर महिपाल पाठक, सीओ लालगंज डॉ.अंजनी कुमार चतुर्वेदी सुरक्षा व्यवस्था के दौरान मुस्तैद रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शांतिपूर्वक चुनाव हो गया है। रंजना चौधरी को आठ मतों से विजयी घोषित किया गया है। उन्हें 30 मत मिले हैं। आरती सिंह को 22 मत मिले हैं। रंजना को विजयी होने का प्रमाणपत्र दिया गया है।
वैभव श्रीवास्तव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed