{"_id":"60df4d4c8ebc3ec3093dca1e","slug":"election-raibaraily-news-lko585185382","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी सदस्यों को रुपये बांटने की सूचना पर कांग्रेस नेता के घर छापा, मचा हड़कंप, सपा व कांग्रेस नेता एक साथ कर रहे थे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी सदस्यों को रुपये बांटने की सूचना पर कांग्रेस नेता के घर छापा, मचा हड़कंप, सपा व कांग्रेस नेता एक साथ कर रहे थे बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी आरती सिंह और भाजपा समर्थित प्रत्याशी रंजना चौधरी को जिताने के लिए जबरदस्त जोड़तोड़ चल रही है।
गुरुवार को जहां सतांव द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य मो. शरीफ के लापता होने से कांग्रेस खेमे में हलचल मची, लेकिन पुलिस ने उसे खोज निकाला। अब शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्यों को रुपया बांटने की सूचना मिलने पर सतर्क पुलिस ने बीरपाल कोठी इंदिरा नगर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश यादव के घर छापा मारा।
पुलिस ने छापे के दौरान घर खंगाला और उसकी वीडियोग्राफी कराई। एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि शिकायत झूठी पाई गई। शिकायतकर्ता की छानबीन कराई जा रही है।
जिला पंचायत का चुनाव शनिवार को कलेक्ट्रेट में होना है। इसी के मद्देनजर जिला पंचायत सदस्यों को लेकर कांग्रेस और भाजपा में तगड़ी लामबंदी चल रही है।
इसी बीच शुक्रवार की शाम रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) के पीछे बीरपाल कोठी इंदिरा नगर निवासी जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेश यादव के घर पुलिस ने छापा मारा।
विज्ञापन
यह छापा सीओ सदर महिपाल पाठक की अगुवाई में मारा गया। पुलिस ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता का घर खंगाला तो यहां पर वरिष्ठ कांग्रेसियों और सपाइयों की बैठक चल रही थी। छापे से हड़कंप मच गया। पुलिसिया कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई।
बैठक के दौरान सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा, सपा के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र यादव, पूर्व विधायक रामनरेश यादव, रामदेव यादव समेत कई दिग्गज कांग्रेसी और सपाई मौजूद रहे।
उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी का कहना है कि सत्तापक्ष के इशारे पर यह सब किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि किसी ने फोन पर जिला पंचायत सदस्यों को रुपया बांटने की शिकायत की थी। इसलिए पुलिस भेजी गई थी, लेकिन शिकायत पूरी तरह से झूठी पाई गई।