फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   election

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर आज होगा फैसला, आरती या रंजना के सिर सजेगा ताज

Fri, 02 Jul 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
election
रायबरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन काबिज होगा, इसका फैसला शनिवार को होगा। कड़ी सुरक्षा में कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय में मतदान होगा।
विज्ञापन

जिले के 52 जिला पंचायत सदस्य दोपहर तीन बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। कांग्रेस प्रत्याशी आरती सिंह व भाजपा प्रत्याशी रंजना चौधरी के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन

26 जून को भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जमा किया था। जांच में दोनों के परचे वैध पाए गए थे। 29 जून को नाम वापसी का दिन था, लेकिन किसी के भी परचा वापस न लेने के बाद भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी में सीधी टक्कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जुलाई की सुबह से कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय में मतदान शुरू होगा। अध्यक्ष पद के लिए 52 जिला पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कराई जाएगी और परिणाम की घोषणा की जाएगा। कलेक्ट्रेट में मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
सुरक्षा प्राप्त नेताओं का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित
शनिवार को मतदान और मतगणना के दौरान किसी भी जिला पंचायत सदस्य को मतदेय स्थल पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा सुरक्षा प्राप्त किसी भी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
मतदान के लिए आने वाले सदस्यों को वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, शस्त्र लाइसेंस या दूसरा कोई फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना होगा। सदस्यता का भी पहचान पत्र दिखाना पड़ेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान तीन जुलाई को होगा। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मतदान के बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा की जाएगी। गहन तलाशी के बाद ही कलेक्ट्रेट स्थित डीएम के न्यायालय में बनाए गए मतदेय स्थल में जिला पंचायत सदस्यों को प्रवेश दिया जाएगा।
राम अभिलाष, एडीएम (प्रशासन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed