फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   election

जगतपुर बूथ का हाल : नहीं आए वोटर तो इंतजार-इंतजार करते थक गए मतदान कर्मी, मेज-कुर्सियों पर ही लेने लगे झपकी

Sat, 12 Jun 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
election
परशदेपुर (रायबरेली)। छतोह ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जगतपुर बूथ पर शनिवार को कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। दोपहर में काफी देर तक वोटर नहीं आए तो मतदानकर्मी बैठे-बैठे थक गए।
विज्ञापन

थकान मिटाने के लिए कोई मेज पर लेट गया तो कोई कुर्सी पर ही झपकी लेने लगा। एक कर्मचारी ने तो मोबाइल पर न्यूज देखना शुरू कर दिया। अमर उजाला टीम के पहुंचते ही झपकी ले रहे कर्मचारी हड़बड़ाकर खड़े हो गए और अपनी-अपनी सीटों पर बैठकर फिर वोटरों का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन

उपचुनाव में शनिवार को जगतपुर बूथ पर सन्नाटा था। खाली बैठे कर्मचारियों को नींद आ गई। हालांकि कर्मचारियों का कहना है कि बैठे-बैठे थकान आ गई थी, इसीलिए लेट गए थे। इसी तरह क्षेत्र के कई और बूथों पर सन्नाटा होने के कारण मतदान व पुलिस कर्मी आराम करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी मतदान की शिकायत, महिला को बूथ से लौटाया
डीह। क्षेत्र के जगदीशपुर बूथ पर फर्जी मतदान की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पवन प्रताप सिंह व राजस्व लेखपाल संदीप कुमार ने महिला को समझाकर वापस लौटा दिया।
शनिवार को जगदीशपुर में बनें बूथ पर मतदान करने के लिए गांव की नगमा महिला प्रधान से निवास प्रमाणपत्र लेकर वोट डालने पहुंची तो उसे वोट डालने से मना कर दिया गया।

अज्ञात व्यक्ति ने एसडीएम सलोन से फर्जी वोटिंग की शिकायत कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानेदार ने महिला को समझाकर वापस कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि नगमा की अभी हाल में ही शादी हुई थी, जिससे उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं था। वह प्रधान द्वारा बने निवास प्रमाणपत्र लेकर वोट डालने आई थी। उसे वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed