{"_id":"60c4ebd48ebc3e3266353ffb","slug":"election-raibaraily-news-lko5821681192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव में भी वोटरों का उत्साह दिखा, मामूली हंगामे के बीच 66.50 फीसदी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव में भी वोटरों का उत्साह दिखा, मामूली हंगामे के बीच 66.50 फीसदी वोटिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। छिटपुट हंगामे के बीच शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में 66.50 फीसदी मतदान हुआ। छतोह में सुजवरिया बूथ की बाउंड्रीवॉल पर एक प्रत्याशी की चुनाव सामग्री चस्पा होने के बाद डीडीसी की भाजपा प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने जमकर विरोध किया।
दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में काफी देर तक तीखी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस कर्मियों ने चुनाव सामग्री को बाउंड्रीवॉल से हटवा दिया। इस पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। प्रत्याशी की गाड़ी में लगी चुनाव सामग्री को भी हटवाया गया।
उपचुनाव में शनिवार को हुए प्रधान, बीडीसी, डीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य के 381 पदों के लिए 792 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है। मतगणना 14 जून को होगी।
विज्ञापन
जिले में शनिवार सुबह सात बजे से 332 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। छिटपुट घटनाओं के बीच खूब वोट बरसे। सुबह से ही वोट डालने के लिए बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार, मतदान के दौरान सुजवरिया बूथ की बाउंड्रीवॉल पर डीडीसी प्रत्याशी अवधेश सावंत की चुनाव सामग्री चस्पा देखकर भाजपा प्रत्याशी कमलादेवी व उनके समर्थक भड़क गए।
इस दौरान दोनों पक्ष के समर्थकों में तीखी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस कर्मियों ने डीडीसी प्रत्याशी की बाउंड्रीवॉल पर लगी चुनाव सामग्री को हटा दिया। साथ ही प्रत्याशी की गाड़ी में लगे स्टीकरों को भी नोंचकर फेंका गया।
इसके बाद शांतिपूर्वक मतदान शुरू हो गया। डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी श्लोक कुमार व अन्य अधिकारियों ने ऊंचाहार सहित अन्य क्षेत्रों के बूथों पर पहुंचकर मतदान की शुचिता को देखा।
सेक्टर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने छतोह ब्लॉक के बूथों पर दिनभर पैनी नजर रखी। सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार, रावतपुर में प्रधान पद के लिए शाम चार बजे तक 72 प्रतिशत मतदान हो गया। राही प्रतिनिधि के अनुसार, चकरार और कंदौरा में शांतिपूर्वक मतदान हुआ।
उपचुनाव में सुबह से ही खूब बरसे वोट
उपचुनाव में शनिवार को वोट बरसे। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह 11 बजे तक 18.20 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद दो घंटे में सुबह 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत बढ़कर 37.20 प्रतिशत हो गया।
दोपहर एक बजे तक जिले में मतदान का प्रतिशत 50 फीसदी के पार पहुंचकर 53.50 प्रतिशत हो गया। वहीं मतदान संपन्न होने के बाद 66.50 प्रतिशत वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। एक-एक वोटर के लिए प्रत्याशियों ने हाथ पैर मारा।
लेकिन नहीं दिखी सोशल डिस्टेंसिंग
मतदान को लेकर बूथों पर वोटर मास्क लगाकर पहुंचे। हालांकि तमाम लोगों ने गमछे और युवतियों व महिलाओं ने दुपट्टे व साड़ी के पल्लू का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग देखने को नहीं मिली।
बूथों पर पुलिसकर्मियों ने सुबह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का प्रयास किया, लेकिन वोटरों ने ध्यान नहीं दिया। कई स्थानों पर पुलिसकर्मी भी बिना मास्क के ही नजर आए।