फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Election fever

इस चुनाव में सिक्सर और 24 में खिलेगा कमल-केशव प्रसाद मौर्य

Fri, 18 Feb 2022 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Election fever
जनसभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव मौर्य। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी और योगी ने भ्रष्टाचार को खत्म कर लूटपाट बंद की। जनता को शोषण से मुक्ति दिलाई। इस बार जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराना है। यानी कि जनता को सिक्सर मारना है। सपा के गुंडों को सबक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

10 मार्च के बाद अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलवाया जाएगा। सपा के गुंडे धमकाएं तो नाम नोट कर लेना, उन्हें सबक सिखाया जाएगा।
डिप्टी सीएम ने कहा कि इस चुनाव में सिक्सर मारने के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में यहां भी कमल खिलेगा। जिस तरह अमेठी कांग्रेस का गढ़ नहीं रहा, वही हाल रायबरेली का भी होगा।
विज्ञापन

वह ऊंचाहार में दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के बड़ा पुरवा में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
डिप्टी सीएम ने सपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि अवैध कब्जे और वसूली का हिसाब लिया जाएगा। कहा कि यदि कोई धमकाता है, तो उसका नाम नोट कर लेना।
10 मार्च के बाद उसको सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने सपा के 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सरकार में बिजली नहीं आती थी, लेकिन जब से भाजपा की सरकार आई है 18 से 24 घंटे बिजली मिल रही है। सभा में मौजूद लोगों ने आवाज उठाई कि ट्रेन चल रही थी बंद हो गई। इस पर डिप्टी सीएम का जवाब आया कि बंद है तो चलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed