फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Elderly woman was strangled to death

Raebareli News: गला दबाकर की गई थी बुजुर्ग महिला की हत्या

Sun, 26 Apr 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 26 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman was strangled to death
शिवगढ़। कोड़र गांव की रामप्यारी सिंह (70) की शुक्रवार को धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब पीकर वह तखत पर लेट रहा था, इसका राम प्यारी ने विरोध किया था। इस पर आरोपी ने पहले उनके सिर पर पीछे से डंडे से दो बार वार किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे क्षेत्र के कोडर मजरे दहिगवां में उस समय सनसनी फैल गई थी। जब 65 वर्षीय वृद्ध महिला रामप्यारी का शव उसके ही घर के अंदर टाट के बोरे में भरा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की थी। इस दौरान मृतका की बेटी मिथिलेश सिंह निवासी गालिदपुर उन्नाव ने बताया था कि शुक्रवार को उसकी मां रामप्यारी व उनकी मौसी शिवप्यारी घर में अकेली थीं।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे गांव का ही रहने वाला कपिल सिंह शराब के नशे में घर आया और घर के अंदर पड़े तखत पर जाकर लेट गया। उसका दोनों बहनों ने विरोध किया। इसके बाद शिवप्यारी युवक को भगाने के लिए मोहल्ले में लोगों को बुलाने चली गई। इस बीच आरोपी ने रामप्यारी की हत्या कर शव को टाट के बोरे में भरकर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में शिवप्यारी के बेटे शिवम सिंह ने आरोपी कपिल सिंह के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई थी। शनिवार को पुलिस ने कपिल सिंह को ग्राम मदा का पुरवा के पास नहर पुल से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया। पुलिस पूछताछ में कपिल सिंह ने बताया कि वह शाम को रामप्यारी के घर पर आया था। शराब पीकर वह तखत पर लेट गया।

इसका रामप्यारी और शिवप्यारी ने विरोध किया था। जब शिवप्यारी बाहर चली तो उसने राम प्यारी के सिर पर पीछे से डंडे से वार किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर वह भाग गया था। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।




दोनों बहनों की एक ही घर में हुई थी शादी
फैजाबाद कुदुरखा की रहने वाली मृतका रामप्यारी और उसकी बड़ी बहन शिवप्यारी की शादी कोड़र में एक ही घर में दो सगे भाइयों से हुई थी।मृतका रामप्यारी के पति शिवगुलाम सिंह का करीब 16 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। उसकी बड़ी बहन शिवप्यारी के पति शुभकरण सिंह का चार साल पहले निधन हो गया था। रामप्यारी के एक बेटी मिथिलेश सिंह और एक बेटा सोनू सिंह है।


बेटी की शादी हो गई है और बेटा अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। शिवप्यारी के चार बेटे पवन कुमार, रूप कुमार, अवध कुमार गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते हैं। छोटा बेटा शिवम सिंह लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करता है। जो पिछले कई दिनों से गांव में ही था। दोनों बहनों का संयुक्त परिवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed