फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Elderly man's life saved by surgery at AIIMS Trauma Care

Raebareli News: एम्स के ट्रामा केयर में सर्जरी कर बचाई बुजुर्ग की जान

Sat, 29 Nov 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 29 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Elderly man's life saved by surgery at AIIMS Trauma Care
रायबरेली। एम्स के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय मरीज की जान बचा ली। मरीज गहरी चोट के साथ अस्पताल लाया गया था। उसके गले के अंदर के महत्वपूर्ण हिस्से कट चुके थे। बिना देरी किए इमरजेंसी सर्जरी की गई। मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ है। ट्रॉमा सर्जन डॉ. प्रणभ कुशवाहा ने बताया मरीज की गर्दन पर बेहद गंभीर चोट थी, जिसमें एयरवे और फूड पाइप लगभग पूरी तरह अलग हो गए थे। सर्जरी तुरंत की गई और पुनर्संरचना सफल रही। मरीज अब स्पष्ट रूप से बोल पा रहा है और सामान्य रूप से मुंह से भोजन ले पा रहा है।
विज्ञापन


कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन ने बताया कि एम्स आने वाले समय में इस प्रकार के कठिन उपचारों के लिए एक आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित होगा। अपर चिकित्सा अधीक्षक एवं यूनिट हेड डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव ने टीम की सराहना की और कहा कि यह उपलब्धि एम्स की आपातकालीन ट्रॉमा सेवाओं की क्षमता और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।
विज्ञापन


एम्स के चिकित्सक डॉ. प्रणभ कुशवाहा, डॉ. अमृतांशु सौरभ, डॉ. शिरीष कुमार, डॉ. स्नेहिका, डॉ. श्रेयजीत, डॉ. विजय, डॉ. प्रवीण, डॉ. अनुप्सा आदि की टीम ने सर्जरी के दौरान गले के अंदरूनी हिस्सों की पुनर्संरचना की। मरीज की सांस सुरक्षित रखने के लिए अस्थायी नली लगाई। डॉ. कालीचरण और डॉ. विनय ने सतर्क पोस्ट-ऑपरेटिव आईसीयू देखभाल में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed