{"_id":"603bafaf8ebc3ee92a0704ba","slug":"education-raibaraily-news-lko5671916113","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइमरी स्कूलों में आज से रौनक, बच्चों को पहले दिन पढ़ाई के साथ खाने में मिलेगा हलुवा पूड़ी व खीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइमरी स्कूलों में आज से रौनक, बच्चों को पहले दिन पढ़ाई के साथ खाने में मिलेगा हलुवा पूड़ी व खीर
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय परसादीखेड़ा में की गई सजावट।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। खीरों विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परसादीखेड़ा में कक्षाओं की सजावट की गई है। सलोन विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय राजापुर चकबीबी में पुस्तकालय और टीएलएम को सुसज्जित किया गया है।
छतोह विकास क्षेत्र में मॉडल स्कूल राजापुर को चमका कर कान्वेंट जैसा बनाया गया है। डीह विकास क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय घीसीगढ़ में तैयार पुष्प वाटिका और कराई गई पेंटिंग आकर्षित कर रही है। इसी तरह जिले के ज्यादातर प्राइमरी स्कूलों को तैयार किया गया है, ताकि सोमवार को स्कूल खुले और बच्चे आएं तो बेहतर माहौल देखने को मिले।
डीह प्रतिनिधि के मुताबिक स्कूलों में फूलों के गमले, आकर्षक वॉल पेंटिंग कराई गई है। बड़ी एलईडी पर कार्टून दिखाकर बच्चों को खुश करने का प्रयास किया जाएगा। प्रेरणा ज्ञानोत्सव भी मनाया जाएगा।
विज्ञापन
परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक मॉडल प्राथमिक विद्यालय राजापुर में स्मार्ट क्लास चलेंगी तो बच्चे आकर्षित होंगे। प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार ने बताया कि उनका विद्यालय स्मार्ट हो चुका है, बस स्कूल खुलने का इंतजार है।
सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक विद्यालयों बच्चों को पढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। बच्चों के स्वागत के लिए सजावट की गई है। एमडीएम में सब्जी-रोटी की जगह पूड़ी-सब्जी, नाश्ते में हलवा और फल देने की तैयारी है।
खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक विद्यालयों में सजावट कराई गई है। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सभी जरूरी इंतजाम भी कराए गए हैं। हरचंदपुर प्रतिनिधि के मुताबिक विद्यालयों में प्राइमरी की कक्षाएं शुरू कराने को लेकर शिक्षक तैयारियां पूरी करने में लगे हैं तो अभिभावकों और बच्चों में भी उत्साह है।
पहले की तरह स्कूलों में लौटेगी रौनक
प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और शिक्षक कई दिनों से तैयारी में लगे हैं। परसादीखेड़ा की अर्चना हंस और मथुराखेड़ा की सविता देवी ने कहा कि पहली मार्च से बच्चों की कक्षाएं शुरू होंगी। बच्चे आकर्षित हों और पहले की तरह पढ़ाई का माहौल बनाया जा सके, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। मुबारकपुर के ब्रजकिशोर, हरचंदपुर के प्रदीप सिंह भी बच्चों के स्कूल आने को लेकर उत्साहित हैं। औनानीस विद्यालय के गौरव शर्मा, पृथ्वीपुर के रमेश सिंह ने कहा कि काफी समय के बाद प्राइमरी स्कूलों में बच्चे आएंगे, कक्षाएं चलेंगे तो स्कूलों की रौनक लौटेगी।
अभिभावकों ने कहा, बच्चों को भेजेंगे स्कूल
प्राथमिक विद्यालयों में करीब एक साल बाद कक्षाएं शुरू होंगी। इसे लेकर अभिभावकों में खुशी है। वे कहते हैं कि अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजेंगे। घीसीगढ़ के शिव कुमार मौर्य और रामचंद्र ने कहा कि बच्चे घर में पढ़ाई नियमित रूप से नहीं कर पाते हैं। स्कूल जाएंगे तो पढ़ाई में मन लगेगा। डीह क्षेत्र के मनीष तिवारी और सभादीन निर्मल ने कहा कि बहुत दिन से स्कूल खुलने का इंतजार हो रहा था। स्कूल खुलेंगे तो बच्चों की पढ़ाई पटरी पर लौट सकेगी।