ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र के प्रसिद्ध गोकना गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा मेला का शुभारंभ हुआ। पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने पत्नी नीलम पांडेय के साथ फीता काटकर और मां गंगा की आरती कर मेले का शुभारंभ किया और कहा कि गोकना घाट को पर्यटन स्थल के रूप में चिह्नित करा दिया गया है। जल्द ही यहां का विकास कराया जाएगा। सड़कों का निर्माण और घाटों को पहले ही ठीक करा दिया गया है। उन्होंने 51 दीपों को मां गंगा में प्रवाहित किया। इस अवसर पर प्रधान बृजेश यादव, अमर बहादुर, विदेश्वरी पासी, आशीष तिवारी, सुरेश यादव, राकेश पासी आदि मौजूद रहे।
उधर, गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति ने गंगा आरती व दीपदान का आयोजन किया। राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के छोटे भाई बृजेश सिंह, एसडीएम आशीष मिश्रा, तहसीलदार अजय गुप्ता ने मां गंगा पूजन किया। 5100 दीप जलाकर दीपदान किया। इस मौके पर अमरेंद्र सिंह, रविनंदन लाल श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र, छोटे पाठक आदि मौजूद रहे।