फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Echo of Jai Shri Ram everywhere, devotees danced to the tune of drums

हर तरफ जय श्रीराम की गूंज, ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरके भक्त

Wed, 05 Aug 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Echo of Jai Shri Ram everywhere, devotees danced to the tune of drums
रायबरेली। अयोध्या में राममंदिर के भूमि-पूजन पर बुधवार को जिले में हर तरफ जय श्रीराम की गूंज रही। ढोल नगाड़ों के बीच लोग जमकर थिरके और इस पल को ऐतिहासिक बताया। कहीं पर रामचरितमानस का पाठ तो कहीं पर भजन-कीर्तन हुआ। देर शाम लोगों ने दीपक जलाए। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

शहर के चंदापुर कोठी के सामने नगर पालिकाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव के प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव ने राममंदिर के भूूमि पूजन पर खुशी का इजहार किया और लड्डू का वितरण किया। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि यह पल हम सबके लिए गौरव की बात है। उमेेश सिकरिया, संदीप जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन स्थित मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ किया और 51 किलो लड्डू का वितरण किया। अखिलेश तिवारी, शिवेंद्र सिंह, विजय रस्तोगी आदि मौजूद रहे। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने सिविल लाइंस स्थित शिव मंदिर में 101 बार हनुमान चालीसा का पाठ और भजन कीर्तन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर जिला महामंत्री मारुत त्रिपाठी, रूद्रआनंद सिंह, अंकुर सिंह मौजूद रहे। भाजपा नेता अनीता श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं के साथ रेलवे स्टेशन स्थित मंसा देवी मंदिर के पास ढोल नगाड़ों के बीच पूजा-अर्चना की और प्रसाद वितरण किया।
जोसियाना पुल के पास स्थित हनुमान मंदिर में विहिप पदाधिकारियों ने भजन कीर्तन किया। सुपर मार्केट कार्यालय पर भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह ने भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण किया और लड्डू बांटे। इस मौके पर राजेंद्र दीक्षित, शिवेंद्र सिंह, अजय गुप्ता, सुनील शुक्ल, अली हैदर नकवी मौजूद रहे।
राही ब्लॉक क्षेत्र के मधुपुरी गांव में पूर्व प्रधान रमाशंकर पांडेय और उनकी पत्नी प्रेमलली पांडेय की अगुवाई में रामचरित मानस का पाठ कराया गया। पाठ समापन पर लड्डू बांटे गए। आचार्य मुकेश तिवारी ने हवन-पूजन कराया। सूर्य प्रकाश पांडेय, देव प्रकाश, आनंद त्रिपाठी, अतुल तिवारी, अर्जुन मिश्रा मौजूद रहे।

डीह प्रतिनिधि के मुताबिक जगदीशपुर गांव में बालगोविंद मिश्रा की अगुवाई में युवाओं ने पटाखा दगाकर खुशी का इजहार किया और लड्डू बांटे। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में राममंदिर के भूमि पूजन पर भाजपा नेता प्रभात साहू, रमेश अवस्थी, राजाराम त्यागी, विद्यासागर अवस्थी, सूूर्य प्रकाश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed