फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dudia killing Fodi eyes, hands down

दूधिए की हत्या, आंखें फोड़ी, हाथ तोड़ा

Wed, 11 Nov 2015 06:40 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार किए गए। हमलावरों ने दूधिए को उस समय मौत के घाट उतारा, जब वह घर के बाहर सो रहा था। पुलिस को वारदात स्थल पर खून से सना बांस का एक डंडा मिला।
विज्ञापन


वारदात के पीछे प्रेम-प्रसंग की वजह सामने आ रही है। मामले में पुलिस ने दंपती को हिरासत में लिया है। मौके पर पहुंचे सीओ ने जांच की।

खीरों थाना क्षेत्र के नंदाखेड़ा निवासी नर्मदाशंकर वाजपेयी उर्फ बच्चना (45) दूध बेचने का काम करता था। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। वह रात में घर के बाहर सो रहा था।
विज्ञापन


दूसरी चारपाई पर उसकी मां शिव कुमारी सो रही थी। इसी दौरान हमलावरों ने नर्मदाशंकर पर हमला बोल दिया। धारदार हथियार से चेहरे पर कई वार किए। किसी नुकीले औजार से उसकी दोनों आंखें फोड़ दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं उसका बांया हाथ तोड़ दिया। इसके बाद हमलावर भाग गए। कुछ देर बाद उसकी मां की नींद खुली तो वह अपनी चारपाई से दूर खड़ंजे पर तड़प रहा था।

घटना की जानकारी होने पर परिवारीजनों और ग्रामीणों ने उसे पीएचसी खीरों पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात की सूचना पर सीओ लालगंज रामअर्ज, एसओ आरपी रावत फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की बाबत सीओ ने पूछताछ की।

बताया जा रहा है कि मृतक के गांव की रहने वाली एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी वजह से उसे मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस ने महिला और उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


एसओ का कहना है कि घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है। रिपोर्ट लिखकर जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। मृतक की पत्नी की मौत हो गई थी।

उसकी एक बेटी आरती (17) है। मां शिव कुमारी बेटे की मौत से रो पड़ती है। कहती है कि कोई रंजिश भी नहीं थी। फिर उसके बेटे को क्यों मार डाला। अन्य परिवारीजन भी दूधिए की मौत से गमजदा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed