{"_id":"61520c5f8ebc3e025c380f38","slug":"duda-will-give-loans-up-to-10-lakhs-to-the-very-poor-of-the-city-raibaraily-news-lko597558265","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के अति गरीबों को डूडा 10 लाख तक देगा कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के अति गरीबों को डूडा 10 लाख तक देगा कर्ज
विज्ञापन
रायबरेली। स्ट्रीट वेंडरों को 10-10 हजार रुपये का कर्ज देने के बाद अब डूडा एक लाख से कम आय वाले शहरी बेरोजगारों को दो से 10 लाख रुपये तक ऋण देगा। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत 30 सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन आने के बाद डीएम के निर्देशन में रोजगार स्थापित करने के लिए पात्रों का चयन किया जाएगा।
डूडा के परियोजना अधिकारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गरीबों को दो लाख से 10 लाख रुपये तक ऋण दिया जाएगा। एक लाख से कम आय वाले गरीब ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। 30 सितंबर तक आवेदनपत्र डूडा कार्यालय में जमा करना होगा। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि आवेदकों को एक लाख से कम की आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र और आधार कार्ड के साथ ही फार्म भरकर जमा करना होगा। आवेदन में रोजगार के संबंध में भी लिखना होगा। किसी कार्य का प्रमाणपत्र है तो उसे भी आवेदन के साथ उपलब्ध करवा सकते हैं।