फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   drug stock

पांच गुना बढ़ी डिमांड, पैरासिटामॉल व एंटीबायोटेक दवाओं का संकट

Wed, 09 Nov 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
drug stock
रायबरेली। जिले में मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही सरकारी अस्पतालों में पैरासिटामॉल समेत अन्य जरूरी दवाओं की खपत काफी बढ़ गई है। सरकारी अस्पतालों में हर रोज बंटने वाली पैरासिटामॉल टैबलेट की 20 हजार की खपत अब बढ़कर एक लाख के पार तक पहुंच गई है। इससे अस्पतालों में दवा सप्लाई के लिए बने भंडारण डिपो में जरूरी दवाओं की किल्लत होने लगी है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू, एईएस, मलेरिया, बुखार सहित अन्य संक्रामक रोगों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में पैरासिटामॉल, एंटीबायटिक, एंटी एलर्जिक सहित अन्य दवाओं की खपत व मांग तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन

जिले के सरकारी अस्पतालों को पहले मुख्य वितरण डिपो से चार से पांच लाख पैरासिटामॉल की टैबलेट दी जाती थी, लेकिन वर्तमान समय में अस्पतालों को एक बार में 15 लाख से अधिक टैबलेट वितरण के लिए देना पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल विभागीय अधिकारी डिपो में पैरासिटामॉल की प्रचुर उपलब्धता होने का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि सभी सीएचसी को 50-50 हजार, पीएचसी को 10-10 हजार और जिला अस्पताल को एक लाख पैरासिटामॉल (पीसीएम) की दवा देने के बाद भी गोदाम में 30 लाख टैबलेट उपलब्ध है।

अन्य जरूरी दवाओं को मंगवाने के लिए डिमांड मुख्यालय भेजी गई है। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि किसी भी सीएचसी और पीएचसी में बुखार के इलाज में दी जाने वाली दवाओं की कोई कमी नहीं है। अन्य दवाओं की कमी को भी दूर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed