{"_id":"62dd9555e21faa3fbf1330eb","slug":"drowened-raibaraily-news-lko640985758","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ नहाने गया युवक गंगा में डूबा, खोजबीन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों के साथ नहाने गया युवक गंगा में डूबा, खोजबीन जारी
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार सुबह गंगा नदी के रालपुर घाट पर स्नान करने गया युवक गहरे पानी में चला गया।
जब तक साथी उसे बचाने का प्रयास करते, तब तक वह बीच धारा में चला गया और डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन कराई, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला।
ठकुराइनगंज कोरिहाई मजरे रालपुर गांव निवासी कमलेश कुमार का बेटा अनुज कुमार (18) रविवार सुबह करीब नौ बजे कुछ साथियों के साथ बारादरी घाट रालपुर में नहाने गया था।
कपड़े उतारकर सभी साथी गंगा में नहाने लगे, तभी नहाते समय अनुज का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। अनुज को डूबते देख दोस्तों ने शोर मचाया, लेकिन लोगों के पहुंचने के पहले ही अनुज गंगा की धारा में लापता हो गया। इससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना के बाद कोतवाल हरकेश सिंह ने गोताखोरों को बुलाकर नदी को खंगाला गया लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका था। कोतवाल ने बताया कि युवक की खोजबीन कराई जा रही है।