{"_id":"6a207ebb559eaf7044048b60","slug":"dont-go-to-the-registry-office-do-rent-agreement-from-home-from-today-raebareli-news-c-101-1-slko1033-159438-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: रजिस्ट्री दफ्तर न जाएं, आज से घर बैठे करें रेंट एग्रीमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: रजिस्ट्री दफ्तर न जाएं, आज से घर बैठे करें रेंट एग्रीमेंट
Thu, 04 Jun 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में अब मकान मालिक और किराएदार घर बैठे ही अपने भवनों के किराए का समझौता पंजीकृत करा सकेंगे। 12 माह तक रेंट एग्रीमेंट के लिए उप निबंधन कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं होगी।
ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रेंट एग्रीमेंट का प्रमाणपत्र अपने आप मिल जाएगा। बुधवार से जिले में यह सुविधा शुरू हो गई है। इससे लोगाें को बड़ी राहत मिलेगी।
उप निबंधक सदर ब्रजेश पाठक ने बताया कि अब एक साल तक की अवधि के लिए भवनों को किराए पर देने के लिए समझौते के पंजीकरण के लिए दफ्तर नहीं जाना होगा। पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया घर बैठे ही पूरी की जा सकती है। इसके बाद पंजीयन प्रमाणपत्र भी डिजिटल माध्यम से प्राप्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आईजीआरएसयूपी.जीओवी.इन पर जाकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। स्टांप शुल्क भी ऑनलाइन ही पंजीयन कराते समय जमा करना होगा।