फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Do yoga to keep the body healthy

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए करें योग

Tue, 26 Nov 2019 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Do yoga to keep the body healthy
एसएम सिंह विद्यालय सरेनी में अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित योगा वर्कशॉप में योगाभ्यास करती छात्र - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। सरेनी क्षेत्र के एसएम सिंह सरस्वती विद्या मंदिर दरियावखेड़ा में अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत सोमवार को योगा कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें छात्राओं को योगाभ्यास भी कराया गया, ताकि उन्हें हर प्रकार के योगासनों की जानकारी हो सके। योग प्रशिक्षक रत्ना मिश्रा ने योगा से होने वाले लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि करो योग, रहो निरोग का मंत्र हमें याद रखना चाहिए।
विज्ञापन

योग हमेशा सुबह उठकर खाली पेट करना चाहिए। उन्होंने विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास करके दिखाया तथा इसके लाभ भी बताए। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों की लंबाई कम है, वे ताड़ासन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह अगर हम आधा घंटा भी योग करते हैं तो हम निरोग रह सकते हैं। कक्षा तीन की शीलम और कक्षा चार की देवांशी ने योग का प्रदर्शन किया। इनके अलावा साहिल, अभय प्रताप सिंह, अनुज यादव, विशाल सिंह ने भी छात्र-छात्राओं को योग करके सिखाया। इस मौके पर सभी ने नारी की गरिमा बनाए रखने का संकल्प भी लिया।
बच्चों को योग की जानकारी जरूरी
बच्चों को स्कूली शिक्षा के दौरान ही योग के बारे में जानकारी देनी चाहिए। यह उपयोगी है और इसके निरंतर अभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है। वह खुद कोशिश करेंगे कि विद्यालय में रोज सुबह योगाभ्यास कराया जाए।-मंजय सिंह, प्रधानाचार्य
हर परिवार योग को अपनाए
योग के जरिए शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसलिए हर परिवार को चाहिए कि वे योग को अपनाएं और निरंतर अभ्यास करें। योग की प्रक्रियाओं के बारे में सीखें, जिससे सही ढंग से योग कर सकें। -अजय सिंह, शिक्षक।
बीमारियों में भी लाभकारी है योग
कई ऐसी बीमारियां हैं, जिन्हें योग के जरिए दूर भगाया जा सकता है। निरंतर योग करने से रक्तचाप, मधुमेह जैसी बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। बस जरूरी है कि योग को सही ढंग से नियमित करते रहें। -अमित, शिक्षक।
ऐसी वर्कशॉप कराना बेहतरीन कोशिश
योग को लेकर इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित करना बहुत जरूरी है। अमर उजाला ने सराहनीय प्रयास किया है, जिसका लाभ छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों और अभिभावकों को भी उठाना चाहिए। -दीप कुमार, शिक्षक।
बहुत कुछ सीखने को मिला
छात्रा सोनाली निर्मल और तेजस्वी सिंह ने कहा कि ऐसे प्रोग्रामों से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। आज यहां पर जितने भी योगासन हमने सीखे हैं, वे सभी हम घर में अवश्य करेंगे।
दूसरों को भी सिखाएंगे
छात्रा कंचन और अंजू वर्मा ने कहा कि यहां जो कुछ भी सीखने को मिला है, उसका निरंतर अभ्यास करेंगे और दूसरों को भी सिखाएंगे। ऐसा करके ही शरीर को स्वस्थ और निरोगी रखा जा सकता है।
निरंतर योग करते रहेंगे
छात्रा शिवानी देवी और रजनी सिंह ने कहा कि हमें सोलो आर्टिक बहुत पसंद आया है। हम इसे निरंतर करने का प्रयास अवश्य करेंगे। इससे हम स्वस्थ रहेंगे, कई बीमारियां भी दूर रहेंगी।
योग सबके लिए फायदेमंद
छात्रा सुषमा देवी और प्राची सिंह ने कहा कि करो योग, रहो निरोग.. का स्लोगन खुद बताता है कि योग कितना फायदेमंद है। हम इसे अवश्य अपनाएंगे और अपने आसपास लोगों को भी इसके बारे में बताएंगे।

योग से मिलता है लाभ
छात्रा महक और रोली देवी ने कहा कि आज हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है। जिन योगासनों के बारे में अभी तक सिर्फ सुना था, आज उन्हें देखा और करके सीखा भी, जिससे काफी लाभ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed