{"_id":"61d5e692249ac126230e4ad6","slug":"do-duty-with-mask-and-social-distancing-raibaraily-news-lko6121265164","type":"story","status":"publish","title_hn":"घबराएं नहीं, मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ करें ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घबराएं नहीं, मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ करें ड्यूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या व ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच अब सतर्कता बहुत जरूरी हो गई है। एम्स के उपनिदेशक, सीएमओ, उप निबंधक आदि अधिकारियों ने सलाह दी है कि कोरोना से घबराएं नहीं, बल्कि एहतियात बरतें। घर से निकले तो मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके ड्यूटी करें। कोरोना के लक्षण प्रतीत होते ही जांच जरूर कराएं।
एम्स के उप निदेशक डॉ. एसके सिंह का कहना है कि यदि दो लोग आमने-सामने खड़े हैं और एक ने मास्क नहीं लगाया है तो वह 70 प्रतिशत तक संक्रमण दे सकता है। यदि दोनों मास्क लगाए हैं तो खतरा 10 प्रतिशत ही है, इसलिए हर कोई मास्क जरूर लगाए। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दो गज की दूरी बनाए रखे।
कार्यालय में बिना मास्क प्रवेश प्रतिबंधित : प्रभाष
उप निबंधक सदर प्रभाष सिंह ने बुधवार को कोरोना के संक्रमण को देखते हुए बैनामा कराने के लिए आने वाले लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है।
गेट पर ही कर्मचारी लगाया गया है। बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश न देने के आदेश दिए हैं। उप निबंधक का कहना है कि मास्क की वजह से कोरोना के संक्रमण को काफी हद तक रोका जा सकता है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कड़ाई से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तय समय में ही लोग बैनामा कराने के लिए कार्यालय में आएं।