फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Diwali of newly appointed teachers faded due to non-payment of salary

वेतन न मिलने से फीकी पड़ी नवनियुक्त शिक्षकों की दिवाली

Tue, 02 Nov 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Diwali of newly appointed teachers faded due to non-payment of salary
लालगंज (रायबरेली)। प्रदेश सरकार की ओर से जुलाई माह में 69 हजार प्राथमिक शिक्षक भर्ती की तीसरी लिस्ट में नियुक्त होने वाले शिक्षकों को वेतन न मिलने से उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नियुक्ति के तीन माह बीत जाने के बावजूद भी उन्हें अभी तक वेतन नहीं मिला। इससे इस बार उनकी दिवाली फीकी पड़ने वाली है। तीसरी सूची में जिले में कुल 48 शिक्षकों की भर्ती हुई थी।
विज्ञापन

कार्यभार ग्रहण करने के बाद शिक्षक लगातार शिक्षण कार्य में लगे हुए हैं। तीन माह बीत जाने के बाद भी शिक्षकों के वेतन निर्गत करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की जा सकी। नौकरी मिलने के बाद शिक्षकों को लगा था कि वे इस बार उनकी दिवाली अलग तरह से मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजन भी घर के सदस्य के सरकारी नौकरी में हो जाने के बाद अलग आशाएं लगा कर बैठे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी जिले के इन शिक्षकों को दिवाली से पहले वेतन न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शिक्षकों ने बताया कि अन्य जनपदों में तीसरी लिस्ट में नियुक्त हुए शिक्षकों का वेतन मुख्यमंत्री के निर्देश पर निर्गत करने की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। लेकिन जिले में अधिकारियों की लापरवाही के कारण जिले के शिक्षकों का वेतन निर्गत होने की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी। शिक्षकों की दीवाली इस बार फीकी पड़ने की उम्मीद है। (संवाद)
पांच माह से नहीं मिला वेतन, धरने पर बैठे कमर्चारी
रायबरेली। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना में काम करने वाले 20 सफाई कर्मियों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है। इससे गुस्साए सफाई कर्मी मंगलवार देर शाम नेहरू नगर के पास धरने पर बैठ गए। हंगामा करने के साथ नारेबाजी की। दरअसल डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना का काम लखनऊ की एक फर्म को मिला था। नगर पालिका के अफसरों ने फर्म का ठेका निरस्त कर दिया है।

भुगतान न होने से कर्मियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। कुशल, रवि कुमार, आकाश, अजीत, शिवाकांत, राहुल ने बताया कि वेतन न मिलने के कारण दिवाली का त्योहार फीका हो गया है। उनकी व्यथा सुनने वाला कोई नहीं है। बुधवार को डीएम कार्यालय में धरने पर बैठकर आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed