फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Divorce to wife, husband and two other accused arrestedDivorce to wife, husband and two other accused arrested

Raebareli News: पत्नी को तलाक, पति समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 05 Nov 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 05 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Divorce to wife, husband and two other accused arrestedDivorce to wife, husband and two other accused arrested
रायबरेली। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। महिला के साथ मारपीट की। दहेज की मांग पूरी करने पर हलाला कराकर फिर से घर में रखने की बात कही। महिला ने हलाला से इन्कार कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को पति समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अमेठी जिले के जायस कस्बे की रहने वाली जेबाबानो के मुताबिक उनकी शादी 21 मार्च 2022 को रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के बिनोहरा गांव निवासी सद्दाम हुसैन के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न करने पर ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की और घर से भगा दिया।
विज्ञापन


बाद में न्यायालय से विदाकर पति उसे घर लाया। इसके बाद फिर दहेज की मांग को लेकर उनका उत्पीड़न शुरू कर दिया। उन्हें तलाक दे दिया। 28 अक्तूबर को पति समेत अन्य लोग ससुराल आए और कहा कि दहेज की मांग पूरी कर दो। दहेज की मांग पूरी करने पर हलाला कराकर उन्हेंं अपने साथ रख लेंगे। इस पर उन्होंने हलाला से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर पति सद्दाम हुसैन, ससुर रफीक, जेठ अरशद, देवर जुबैर और शकीला सास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में पति व देवर को पकड़ा गया है। तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed