{"_id":"62814d06992ca416f3362d76","slug":"district-hospital-raibaraily-news-lko6307574192","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला महिला अस्पताल में दूर होगी स्टाफ की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला महिला अस्पताल में दूर होगी स्टाफ की कमी
विज्ञापन
रायबरेली। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत परखी। सबसे पहले उन्होंने सीएमओ कार्यालय स्थित एएनएम प्रशिक्षण केंद्रा का जायजा लिया।
यहां पर की गईं तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अगस्त तक केंद्र पर एएनएम को प्रशिक्षण दिए जाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसलिए समय रहते सभी इंतजाम करा लिए जाएं।
यहां के बाद अपर मुख्य सचिव ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अचानक अपर मुख्य सचिव के अस्पताल पहुंचने से हड़कंप मच गया। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मरीजों को मिले।
विज्ञापन
साफ-सफाई को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि चिकित्सक समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी समय से अस्पताल पहुंचे।
इस दौरान सीएमएस डॉ.रेनू चौधरी ने बताया कि अस्पताल में स्टाफ की कमी है। इससे कामकाज प्रभावित होता है। इस पर अपर मुख्य सचिव ने जल्द स्टाफ की तैनाती किए जाने की बात कही।
अधूरा स्टाक बोर्ड देख भड़के, जताई नाराजगी
ऊंचाहार। प्रयागराज जा रहे अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद अचानक ऊंचाहार सीएचसी पहुंच गए। अपर प्रमुख सचिव ने सबसे पहले महिला वार्ड पहुंचकर साफ-सफाई देखी। प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। मेडिसिन स्टोर पहुंचे तो उन्हें अव्यवस्था नजर आई।
स्प्रिन टैबलेट दवा स्टोर में मौजूद होने के बावजूद चार्ट पर निल दिखाई गई थी। यह देख उन्होंने नाराजगी जाहिर की और अधीक्षक को व्यवस्था दुरुस्त करने की चेतावनी दी। इसके बाद वह अरखा पीएचसी पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का जायजा लिया। मातहतों को दिशा निर्देश दिया और प्रयागराज रवाना हो गए। इस दौरान सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ला मौजूद रहे।
तीमारदारों से नहीं की बात
ऊंचाहार। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य निरीक्षण के दौरान जल्दबाजी में दिखे। सीएचसी में मौजूद कुछ मरीज व उनके तीमारदार उनसे बात करने के लिए खड़े थे, लेकिन उन्होंने बात करना उचित नहीं समझा और अपने वाहन में बैठकर निकल गए। इससे लोगों में गहरी नाराजगी रही।