फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Distribute tool kit and citation to the beneficiaries

लाभार्थियों को टूल किट और प्रशस्तिपत्र बांटे

Mon, 25 Jan 2021 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Distribute tool kit and citation to the beneficiaries
रायबरेली। कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को उत्तर प्रदेश दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि बछरावां विधायक रामनरेश रावत, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, सीडीओ अभिषेक गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित किया। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत 151 सुगम कार्यकर्ताओं और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत प्रोबेशन विभाग की तीन महिला कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति के तहत दो घंटे के लिए डीएम बनीं कक्षा आठ की छात्रा मिताली विश्वकर्मा व मीना मंच के बच्चे भी सम्मानित हुए।
विज्ञापन

‘एक जनपद एक उत्पाद’ के लाभार्थियों अरविंद कुमार, अनंत प्रसाद, जवाहर लाल शर्मा, श्याम लाल, वीरेंद्र कुमार आदि को टूल किट व प्रमाण पत्र दिए गए। स्वयं सहायता समूह, पशु चिकित्सा, श्रम विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) समेत अन्य विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर लगी प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाए गए।
विज्ञापन

विधायक, डीएम और सीडीओ ने भी खरीदारी की। उन्होंने स्नेहलता त्रिवेदी के स्टाल पर सहायता समूहों के हाथों निर्मित झोला व मास्क समेत कई सामान खरीदे और नकद भुगतान किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से कलाकारों राम सजीवन शर्मा व रामरथ पांडेय ने कठपुतली, आल्हा और लोकगीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बछरावां विधायक ने कहा कि प्रदेश का नामकरण उत्तर प्रदेश 24 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ है। सरकार ने उत्तर प्रदेश दिवस (24 जनवरी) को भव्य तरीके से मनाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी समाज के अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाएं। जब गरीब की झोपड़ी में विकास की किरण दिखाई पड़ेगी, उसे रोजी-रोटी, कपड़ा और मकान की कमी नहीं होगी तभी समाज व राष्ट्र का विकास होगा।

सीडीओ ने सरकार की कल्याणकारी एवं लाभपरक योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर डा. वीरेंद्र सिंह, पवन कुमार, आनंद प्रकाश शर्मा, एसएस पांडेय, प्रेमचंद्र पटेल, नेहा सिंह, अवधेश सिंह, गजेंद्र सिंह व डीके अस्थाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed