{"_id":"637d13d31fdad163422cd9ec","slug":"dispute-raibaraily-news-lko658440282","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: खेत में पानी भरने से मना किया तो दो महिलाओं समेत तीन लोगों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: खेत में पानी भरने से मना किया तो दो महिलाओं समेत तीन लोगों को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के पुरवा पिंडौर गांव में खेत में पानी भरने से मना करने पर दबंगों ने एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। इसमें मां-बेटे की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने पांच हमलावरों के खिलाफ बलवा, मारपीट, जानलेवा हमला, जानमाल की धमकी दिए जाने का केस दर्ज किया है।
पुरवा पिंडौर गांव रहने वाली शिवानी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि घर के पीछे उसके खेत हैं। 20 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे गांव के ही कुछ लोग उसके खेत में पानी भरने लगे। उसकी मां सीता देवी ने मना किया और कहा कि उसे खेत में आलू की बुआई करनी है। पानी न भरो।
बस इतनी सी बात पर दबंगों ने लाठी-डंडे और सरिया से हमला बोल दिया। हमले में मेरे अलावा पति मंशाराम, मां सीता देवी घायल हुई। इसमें गंभीर रूप से घायल सीता देवी, उसके मंशाराम को जिला अस्पताल भेजा गया। थानेदार यशकांत सिंह ने बताया कि घायल शिवानी की तहरीर पर छिट्टन, बसंत, रामविलास, रामफेर, गुड्डूू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।