फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dispute

जमीन के बंटवारे में चार लोगों को लाठी-डंडे से पीटा, हवाई फायरिंग

Sun, 23 Oct 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
dispute
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद जमीन बंटवारे में कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर चार लोगों को घायल कर दिया। इसमें एक किसान को गंभीर चोटें आईं। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दहशत फैलाने के लिए हमलावरों ने हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पूरे शिवदीन मजरे सलेथू गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह अपना खेत देखने गया था। जमीन बंटवारे के चलते पुरानी रंजिश में राम सजीवन, उसके बेटे दिनेश कुमार व विनय कुमार, शिवकरण के अलावा हरीशचंद्र, एक व्यक्ति अज्ञात ने लाठी-डंडे से लैस होकर उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

शोरगुल पर उसे बचाने पहुंचे उसके भतीजे राजेश के अलावा अमरेश और उमेश को भी पीट दिया। इसमें हम सभी को गंभीर चोटें आईं। हवाई फायरिंग भी की। गंभीर हालत में राजेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के रामसजीवन ने भी मारपीट करने का आरोप लगाया। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष के अशोक की तहरीर के आधार पर मामले में केस दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष से भी तहरीर मिलेगी तो मामले में केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed