फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dispute

डीजे संचालक को कोतवाल ने पीटा, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Sun, 09 Oct 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
dispute
ऊंचाहार (रायबरेली)। सलोन से गोकना गंगा घाट पर शनिवार को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुआें ने जमकर हंगामा किया। कोतवाल पर डीजे संचालक को पीट का आरोप लगाते हुए लोगों ने बीकरगढ़ गांव के पास ऊंचाहार-सलोन मार्ग जाम कर दिया। सलोन कोतवाल के खिलाफ नारेबाजी की। लोग सलोन कोतवाल के माफी मांगने की जिद पर अड़ गए। ऊंचाहार कोतवाल मौके पर पहुंचे और किसी तरह समझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

सलोन कस्बे में शनिवार को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन होना था। दोपहर बाद कस्बे के लोग डीजे की धुन पर थिरकते हुए गोकना गंगा घाट की तरफ बढ़ रहे थे। आरोप है कि ऊंचाहार कोतवाली की सीमा में पहुंचते ही सलोन कोतवाल बृजेश राय ने डीजे संचालक संजय कुमार की पिटाई कर दी। इससे गुस्साए लोगों ने यात्रा रोककर मार्ग पर जाम लगा दिया। सलोन कोतवाल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इससे आवागमन ठप हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सलोन अमित सिंह, डलमऊ सीओ अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। नाराज लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सभी सलोन कोतवाल के माफी मांगने की जिद पर अड़े रहे। किसी तरह लोगों को शांत कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें समझाकर मामले को शांत करा दिया गया है। सलोन कोतवाल ने बताया कि मारपीट की बात गलत है। जुलूस में कुछ लोग बाइक लगाकर रास्ते को अवरूद्ध कर रहे थे। उन्हें ऐसा करने से रोका गया था।

सीओ पर भी अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप
जुलूस में शामिल लोगों ने सलोन सीओ अमित सिंह पर भी अभद्रता का आरोप लगाया। दुर्गापूजा कमेटी के गौरव रस्तोगी, मुरारी लाल साहू ने बताया कि सलोन कोतवाल की बदसुलूकी के बाद सीओ सलोन ने भी गाली-गलौज की। कमेटी के लोगों ने कहा कि सीओ ने धमकाया कि तुमको नौ दिन से झेल रहे हैं। सीओ सलोन अमित सिंह ने बताया कि डीजे बजाने से मना करने पर लोग हंगामा कर रहे थे। किसी के साथ अभद्रता नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed