{"_id":"62fd31a9ee12293c1a05743d","slug":"dispute-raibaraily-news-lko6441776172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोमैटो कंपनी के डिलीवरी बवॉय को पीटा, साथियों ने घेरी कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोमैटो कंपनी के डिलीवरी बवॉय को पीटा, साथियों ने घेरी कोतवाली
विज्ञापन
रायबरेली। आर्डर समय से न पहुंचाने पर बर्गर प्वाइंट के मैनेजर समेत तीन लोगों ने मंगलवार रात जोमैटो कंपनी के एक डिलीवरी ब्वॉय की पिटाई कर दी।
मारपीट में डिलीवरी ब्वॉय को गंभीर चोटें आईं हैं। इस घटना से कंपनी के अन्य डिलीवरी ब्वॉय आक्रोशित हो गए। करीब 50 से ज्यादा डिलीवरी ब्वॉय ने सदर कोतवाली का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया।
सभी ने शहर पुलिस पर मामले में कार्रवाई करने में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन हुआ।
पीड़ित पक्ष मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग करता रहा, लेकिन पुलिस मामले को दबाने की कोशिश करती रही। हद तो तब हो गई, जब पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों से छह लोगों का धारा-151 में चालान कर दिया।
शहर में कचहरी रोड पर बर्गर प्वाइंट है। रात करीब 10 बजे ग्राहक को आर्डर समय से न पहुंचाने पर बर्गर प्वाइंट के मैनेजर समेत तीन लोगों ने भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे अड्डा गांव निवासी जोमैटो कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय सुशील कुमार की धुनाई कर दी।
विज्ञापन
इससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसकी जानकारी होते ही कंपनी के कई डिलीवरी ब्वॉय मौके पर पहुंच गए। सभी कोतवाली का घेराव करते हुए हंगामा करने लगे।
सभी मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। विरोध प्रदर्शन होने के बावजूद सदर कोतवाल और उनके मातहत मामले को दबाने की कोशिश करते रहे। बाद में विरोध प्रदर्शन नहीं रुका तो मैनेजर समेत अन्य आरोपियों को कोतवाली पुलिस उठा ले आई।
पीड़ित पक्ष की तहरीर के बावजूद पुलिस ने बर्गर प्वाइंट के मैनेजर समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की। बुधवार को पुलिस ने मामले में बर्गर प्वाइंट के मैनेजर सलोन कोतवाली क्षेत्र के दुबहन गांव निवासी सत्येंद्र कुमार, डीह थाना क्षेत्र के कंचनावां गांव निवासी राजेंद्र प्रताप सिंह, राज सिंह और दूसरे पक्ष से जोमैटो कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे अड्डा गांव निवासी सुशील कुमार, शहर क्षेत्र के छोटी तकिया निवासी फरहान, सिंधी क्वार्टर निवासी कुनाल का धारा-151 में चालान कर दिया।
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर पुलिस मारपीट की घटनाओं में किस तरह पक्षपात कर रही है। एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि आर्डर को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस पर दोनों पक्षों के लोगों का धारा-151 में चालान कराया गया।
शहर में काम कर रहे 150 डिलीवरी ब्वॉय
जोमैटो कंपनी की तरफ से शहर में इस समय 150 डिलीवरी ब्वॉय काम कर रहे हैं। ये डिलीवरी ब्वॉय खानपान की सामग्री का आर्डर मिलने पर तय स्थान पर पहुंचाते हैं। साथी की पिटाई से कोतवाली पहुंचे डिलीवरी ब्वॉय अमित यादव ने बताया कि हम लोगों का आए दिन उत्पीड़न किया जाता है।
साथी की पिटाई किए जाने के बावजूद पुलिस मामले में कार्रवाई करने को तैयार नहीं थी। विरोध प्रदर्शन करने के बाद मारपीट करने वाले आरोपियों को पकड़कर कोतवाली लाई। इसके बावजूद मामले में केस दर्ज नहीं किया और दोनों पक्ष के लोगों का चालान कर दिया, जो गलत है। पुलिस अधीक्षक से इस मामले की शिकायत की जाएगी।