{"_id":"626ec95bdbb15e60924eb451","slug":"dispute-raibaraily-news-lko6287246155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक ने सीएचसी के चिकित्सक को पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत युवक ने सीएचसी के चिकित्सक को पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। सीएचसी बछरावां में तैनात एक वरिष्ठ चिकित्सक की शनिवार रात नशे में धुत युवक ने पिटाई कर दी। घटना पर स्टाफ ने नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
लखनऊ जिले के सरोजनी नगर निवासी डॉ. नवीन शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बछरावां में वरिष्ठ चिकित्सक के पद पर तैनात हैं।
शनिवार को वह नाइट ड्यूटी पर थे। रात करीब 10 बजे क्षेत्र के बिशुनपुर निवासी सूर्यकांत अपनी पत्नी सुचिता का इलाज कराने आए।
चिकित्सक महिला का इलाज कर रहे थे। इसी दौरान उसका पति किसी बात को लेकर चिकित्सक से उलझ गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। तीमारदार ने चिकित्सक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे चिकित्सक के गले और गाल में गंभीर चोटें आईं।
पीड़ित डॉ. नवीन शर्मा का कहना है कि तीमारदार नशे में धुत था और अकारण गाली देने लगा। मना किया तो वह मारपीट पर आमादा हो गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके जैसल ने कहा कि पूरे मामले से पुलिस को अवगत करा दिया गया है। डॉ. एसपी सिंह, डॉ. प्रभात मिश्रा, डॉ. पारुल, डॉ. हुमा कौशर, डॉ. आरके सैनी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपित युवक की गिरफ्तारी की मांग की है। कोतवाल जगदीश यादव ने कहा कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शीघ्र ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।