{"_id":"6140debc8ebc3e1472534145","slug":"dispute-raibaraily-news-lko5955683104","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गिरफ्तारी पर भड़के लोग, महिलाओं से पुलिस की नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की गिरफ्तारी पर भड़के लोग, महिलाओं से पुलिस की नोकझोंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशदेपुर (रायबरेली)। चौकी क्षेत्र में मंगलवार को युवक को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में लोगों ने जायस-सलोन मार्ग पर जाम लगा दिया। लाठी-डंडे लेकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान महिलाओं और पुलिस से नोकझोक हुई। मंदिर में चोरी के आरोप में पुलिस ने युवक को उठाया था।
इस दौरान युवक की पिटाई का आरोप लगाते हुए सभी ने नारेबाजी की। कहा कि जब तक पकड़े गए युवक को नहीं छोड़ा जाएगा, तब तक पीछे नहीं हटेंगे। कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
नगर पंचायत परशदेपुर कस्बे के मो. नाजिम को चार दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी का कारण पूछने पर मंदिर में हुई चोरी के मामले में पूछताछ की बात कहकर परिजनों को वापस कर दिया था।
विज्ञापन
कई दिन बीत जाने के बाद भी पति की रिहाई न होने पर मंगलवार को पत्नी अलीमुन निशा की अगुवाई में सैकड़ों महिलाए व पुरुष लाठी-डंडे लेकर सलोन-जायस रोड जाम कर धरना प्रदर्शन किया।
पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पत्नी ने पुलिस पर पति की पिटाई का आरोप लगाया। सूचना पर चौकी इंचार्ज पंकज राज शरद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। पर आक्रोशित लोगों ने एक नहीं सुनी। कहा पहले गिरफ्तार युवक की रिहाई करो तब जाम खुलेगा।
इस दौरान पुलिस व आक्रोशित महिलाओं में तीखी नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ता देख चौकी इंचार्ज ने उच्याधिकारियों को सूचना दी। कुछ देर बाद डीह, एसओ पवन प्रताप सिंह व नसीराबाद एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया, तब जाकर जाम खुला।
पुलिस ने डंडा पटक कर भीड़ को तितर-वितर किया। लगभग डेढ़ घंटे सलोन जायस-रोड जाम रहा। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उधर, डीह एसओ पवन प्रताप सिंह ने बताया कि मंदिर में हुई चोरी के मामले में युवक को पूछताछ के लिए लाया गया है। किसी भी बेहगुनाह को जेल नहीं भेजा जाएगा।