फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dispute

ईंट-भट्ठे का ठेकेदार सब्जबाग दिखाकर मजदूरों को काम कराने ले गया हरियाणा, मजदूरों के हड़प लिए नौ लाख रुपये

Fri, 16 Jul 2021 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
dispute
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के हसनापुर गांव निवासी एक ईंट-भट्ठे के ठेकेदार पर मजदूरों के लगभग साढ़े नौ लाख रुपये हड़पने का आरोप है। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी ठेकेदार से रुपये दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के डोमापुर गांव निवासी जागेश्वर, ओमप्रकाश, रामेश्वर, दिनेश, मंगल, रतीपाल व उन्नाव जिले के मौरावां निवासी राकेश, रामदेव, राम सिंह, भंडारी आदि ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि हसनापुर गांव निवासी रामनरेश ईंट-भट्टे पर ठेकेदारी करता है।
विज्ञापन

आरोपी हम सभी मजदूरों को 16 हजार रुपये प्रति माह की दर से हरियाणा के करनाल जिले के एक ईंट-भट्टे में मजदूरी कराने लेकर गया था। जहां करीब नौ माह तक सभी मजदूरों ने ईंट-भट्टे में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार ने खर्चे के रूप में मिले रुपयों के अलावा हिसाब में बाकी रुपये घर पर देने की बात कही थी। आरोप है कि जब पीड़ितों ने उसके घर पहुंच कर अपना हिसाब मांगा तो उसने गाली-गलौज करते हुए सभी को भगा दिया।

पीड़ितों ने बताया कि शिकायत करने आए लोगों का लगभग नौ लाख 53 हजार रुपये मजदूरी का बकाया है। पीड़ितों ने संयुक्त रूप से कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी ठेकेदार से मजदूरी दिलाने की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed