{"_id":"60bb931b8ebc3e7fed10ae99","slug":"dispute-raibaraily-news-lko581094810","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के भाई व समर्थकों ने बोला हमला, महिला समेत पांच लोगों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान के भाई व समर्थकों ने बोला हमला, महिला समेत पांच लोगों को पीटा
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के भाई ने साथियों संग मिलकर एक घर पर हमला बोल दिया। घर के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।
शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। गांव वालों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के सवैया मीरा गांव निवासी विजय कुमार (27) शनिवार सुबह अपने घर पर बैठा था। तभी गांव के पूर्व प्रधान का भाई लाठी-डंडों के साथ अपने समर्थकों को लेकर घर पहुंचा और हमला बोल दिया। वह भाग कर पड़ोसी के घर में घुस गया।
विज्ञापन
हमलावरों ने उसको घर से खींच कर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बचाने आई उसकी पत्नी खुशबू, भाई रवि कुमार, आशीष कुमार, पिता भगौती प्रसाद को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। चुनावी रंजिश में प्रधान के भाई व हमलावरों ने एक न सुनी, जो भी बचाने आया उसे लहूलुहान कर दिया।
शोर सुनकर गांव के लोग जब दौड़े तो हमलावर गांव वालों को धमकी देते हुए भाग निकले। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने की वजह से विजय, रवि, आशीष व भगौती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने पूर्व प्रधान के भाई अनिल यादव, जीतू यादव, संतोष दुबे, सुधीर दुबे व सनी मिश्रा समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।