{"_id":"60a146b08ebc3e2c1b52df55","slug":"dispute-raibaraily-news-lko578302579","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में दो पक्षों में चटकीं लाठियां, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में दो पक्षों में चटकीं लाठियां, आठ लोग घायल
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के बरिगांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से चले लाठी-डंडों में आठ लोग घायल हुए है। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बरिगांव निवासी शिवकुमार कुशवाहा ने बताया कि जमीनी विवाद की लेकर सुबह परिवार के अयोध्या प्रसाद, राकेश कुमार, सावनलाल, पुत्तीलाल दरवाजे आकर गाली गलौज करने लगे।
मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए पीटने लगे। चिल्लाने पर पुत्र अनुज, पुत्री ज्योती व परिवार की आरती बचाने आई तो आरोपियों ने उनको भी मारापीटा।
जबकि दूसरे पक्ष के अयोध्या प्रसाद ने बताया कि परिवार के अनूप कुमार, शिवकुमार, राम कुमार दरवाजे आकर गाली गलौज कर रहे थे। मेरे मना करने पर सभी लोग मुझे मारने पीटने लगे।
विज्ञापन
मेरे चिल्लाने पर बीच बचाव करने आए पुत्र पुत्तीलाल, राकेश कुमार, व सरवन को भी लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। एसओ बृजमोहन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को मौके पर भेजा गया है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।