{"_id":"63ea84c2a3deaa4f47057595","slug":"dispute-in-marriage-raibaraily-news-c-13-1-86815-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: डीजे पर डांस के दौरान घराती-बराती भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: डीजे पर डांस के दौरान घराती-बराती भिड़े
Tue, 14 Feb 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। बक्सी का पुरवा मजरे मऊ गांव में रविवार रात डीजे पर डांस करने को लेकर घराती और बराती भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद सात फेरे हो सके।
पूरे बक्सी मजरे मऊ गांव निवासी देवनारायण की बेटी की शादी थी। डेला गांव से बरात आई थी। घरातियों ने बरातियों का स्वागत सत्कार किया। इसके बाद द्वारचार की रस्में शुरू हुईं। डीजे पर बराती डांस कर रहे थे। कन्या पक्ष के लोग भी डांस करने लगे।
इसी दौरान किसी बात को लेकर घराती और बराती आपस में भिड़ गए। मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उसके बाद विवाह की रस्में व सात फेरे हुए। एसओ प्रवीर गौतम ने बताया कि डांस करने को लेकर घरातियों और बरातियों में विवाद हुआ था। (संवाद)