{"_id":"5cc9e99bbdec22076d204096","slug":"dinesh-ahead-of-sonia-gandhi-in-election-expenditure","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव खर्च में सोनिया से आगे दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव खर्च में सोनिया से आगे दिनेश
Thu, 02 May 2019 12:16 AM IST
vivek vivek
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
Published by: vivek vivek
Updated Thu, 02 May 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Soniya Gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशी भले ही अंदर ही अंदर कुछ ही खर्च कर रहे हैं, लेकिन लिखा पढ़ी में रुपये खर्च करने में कंजूसी कर रहे हैं। जबकि एक प्रत्याशी को 75 लाख रुपये तक खर्च करने की छूट है। प्रत्याशियों द्वारा व्यय प्रेक्षक को 30 अप्रैल तक खर्च की दी गई जानकारी के अनुसार सबसे अधिक भाजपा प्रत्याशी ने अब तक 14.52 लाख रुपये अभी तक चुनाव प्रचार में खर्च किए हैं। प्रेक्षक (व्यय) वी शिवाजी ने खर्च का ब्यौरा न देने पर चार प्रत्याशियों को नोटिस दिया है।
उन्होंने बताया कि बहुजन मुक्ति पार्टी की प्रत्याशी किरन चौधरी, निर्दलीय नैमिष प्रताप नारायण सिंह, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के प्रत्याशी राम नारायन व निर्दलीय प्रत्याशी सरताज खान ने 30 अप्रैल को खर्च का ब्यौरा नहीं दिया। इससे पहले 26 अप्रैल को किरन चौधरी व नैषिम प्रताप नारायण सिंह ने खर्च का ब्यौरा दिया था। उन्होंने 48 घंटे के अंदर अपना व्यय अभिलेख प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार कार्रवाई की चेतावनी दी है।
कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी 11.55 लाख रुपये खर्च करके दूसरे नंबर पर है। निर्दलीय प्रत्याशियों में सुरेंद्र बहादुर सिंह ने सबसे अधिक 3.47 लाख रुपये खर्च किए हैं। वहीं चार प्रत्याशियों ने खर्च का ब्यौरा नहीं दिया। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद व्यय प्रेक्षक समेत जिला प्रशासन प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
प्रेक्षक (व्यय) वी. शिवाजी ने 30 अप्रैल को सभी प्रत्याशियों से अब तक खर्च को ब्यौरा मांगा था। इस पर सभी 15 प्रत्याशियों ने अब तक 34.40 लाख रुपये ही खर्च दिखाया है। प्रत्याशियों की ओर से व्यय रजिस्टर प्रस्तुत करके खर्च की रिपोर्ट दी गई। अब तक खर्च की स्थिति से स्पष्ट है कि यही हाल रहा तो कोई भी प्रत्याशी तय सीमा तक धनराशि खर्च नहीं कर पाएगा। हालांकि प्रत्याशी अंदर ही अंदर खूब रुपये खर्च कर रहे हैं, लेकिन लिखापढ़ी में स्थित सबसे अलग ही है।
वरिष्ठ कोषाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल के बाद 30 अप्रैल को सभी प्रत्याशियों से खर्च को ब्यौरा लिया गया। अब तक प्रत्याशियों ने 34.40 लाख रुपये खर्च करने का ब्यौरा दिया है। इसमें भाजपा प्रत्याशी ने सबसे अधिक खर्च दिखाया है। दो प्रत्याशियों ने खर्च को ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया है।
प्रस्तुत किए गए व्यय रजिस्टर के अनुसार अब तक खर्च
प्रत्याशी का नाम खर्च किया
दिनेश प्रताप सिंह 14,52,053
सोनिया गांधी 11,55,085
सुरेंद्र बहादुर सिंह 3,47,715
राम सिंह यादव 1,86,699
प्रमोद कुरील 85,841
सुनील कुमार 81,806
रामेश्वर लोधी 48,013
प्रमेंद्र कुमार 33,119
होरीलाल 32,327
अशोक प्रताप मौर्या 28,180
विजय बहादुर सिंह 28,000
कुल 34,40,838