फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dinesh ahead of Sonia Gandhi in election expenditure

चुनाव खर्च में सोनिया से आगे दिनेश

Thu, 02 May 2019 12:16 AM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली Published by: vivek vivek Updated Thu, 02 May 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dinesh ahead of Sonia Gandhi in election expenditure
Soniya Gandhi
लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशी भले ही अंदर ही अंदर कुछ ही खर्च कर रहे हैं, लेकिन लिखा पढ़ी में रुपये खर्च करने में कंजूसी कर रहे हैं। जबकि एक प्रत्याशी को 75 लाख रुपये तक खर्च करने की छूट है। प्रत्याशियों द्वारा व्यय प्रेक्षक को 30 अप्रैल तक खर्च की दी गई जानकारी के अनुसार सबसे अधिक भाजपा प्रत्याशी ने अब तक 14.52 लाख रुपये अभी तक चुनाव प्रचार में खर्च किए हैं।  प्रेक्षक (व्यय) वी शिवाजी ने खर्च का ब्यौरा न देने पर चार प्रत्याशियों को नोटिस दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बहुजन मुक्ति पार्टी की प्रत्याशी किरन चौधरी, निर्दलीय नैमिष प्रताप नारायण सिंह, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के प्रत्याशी राम नारायन व निर्दलीय प्रत्याशी सरताज खान ने 30 अप्रैल को खर्च का ब्यौरा नहीं दिया। इससे पहले 26 अप्रैल को किरन चौधरी व नैषिम प्रताप नारायण सिंह ने खर्च का ब्यौरा दिया था। उन्होंने 48 घंटे के अंदर अपना व्यय अभिलेख प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी 11.55 लाख रुपये खर्च करके दूसरे नंबर पर है। निर्दलीय प्रत्याशियों में सुरेंद्र बहादुर सिंह ने सबसे अधिक 3.47 लाख रुपये खर्च किए हैं। वहीं चार प्रत्याशियों ने खर्च का ब्यौरा नहीं दिया। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद व्यय प्रेक्षक समेत जिला प्रशासन प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेक्षक (व्यय) वी. शिवाजी ने 30 अप्रैल को सभी प्रत्याशियों से अब तक खर्च को ब्यौरा मांगा था। इस पर सभी 15 प्रत्याशियों ने अब तक 34.40 लाख रुपये ही खर्च दिखाया है। प्रत्याशियों की ओर से व्यय रजिस्टर प्रस्तुत करके खर्च की रिपोर्ट दी गई। अब तक खर्च की स्थिति से स्पष्ट है कि यही हाल रहा तो कोई भी प्रत्याशी तय सीमा तक धनराशि खर्च नहीं कर पाएगा। हालांकि प्रत्याशी अंदर ही अंदर खूब रुपये खर्च कर रहे हैं, लेकिन लिखापढ़ी में स्थित सबसे अलग ही है।


वरिष्ठ कोषाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल के बाद 30 अप्रैल को सभी प्रत्याशियों से खर्च को ब्यौरा लिया गया। अब तक प्रत्याशियों ने 34.40 लाख रुपये खर्च करने का ब्यौरा दिया है। इसमें भाजपा प्रत्याशी ने सबसे अधिक खर्च दिखाया है। दो प्रत्याशियों ने खर्च को ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया है।

प्रस्तुत किए गए व्यय रजिस्टर के अनुसार अब तक खर्च
प्रत्याशी का नाम    खर्च किया
दिनेश प्रताप सिंह    14,52,053
सोनिया गांधी    11,55,085
सुरेंद्र बहादुर सिंह    3,47,715
राम सिंह यादव    1,86,699
प्रमोद कुरील    85,841
सुनील कुमार    81,806
रामेश्वर लोधी    48,013
प्रमेंद्र कुमार    33,119
होरीलाल    32,327
अशोक प्रताप मौर्या    28,180  
विजय बहादुर सिंह    28,000
कुल    34,40,838


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed