{"_id":"61004a8c8ebc3e58763c7ce9","slug":"died-raibaraily-news-lko588755321","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकले बुजुर्ग का रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से निकले बुजुर्ग का रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में घर से निकले बुजुर्ग का शव मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। जानकारी पर घर में कोहराम मच गया। वह गंभीर बीमारी से पीड़ित था। इसको लेकर वह परेशान रहता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बंगलहनखेड़ा मजरे किशुनखेड़ा निवासी श्यामलाल (65) काफी समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित था। इसलिए वह मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहता था। पत्नी राजेश्वरी ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद वह घर से निकले और लौटकर घर नहीं आए। देर रात तक काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं हुई। मंगलवार सुबह घटना की सूचना मिली।
मंगलवार सुबह ऊंचाहार-एक्सप्रेस के चालक ने लालगंज स्टेशन को घटना की सूचना दी गई। रघुराज सिंह रेलवे स्टेशन मास्टर अखिलेश कुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि स्टेशन मास्टर रघुराज सिंह की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।