फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   died

छह हफ्तों के भीतर एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत, डीएम के आदेश पर जांच करने पहुंची टीम

Wed, 12 May 2021 08:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
died
महराजगंज (रायबरेली)। कस्बे में एक ही परिवार के चार सदस्यों के 40 दिन के अंदर मौत की खबर बुधवार को अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन गंभीर हो गया।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर तहसीलदार आरके शुक्ला, कानूनगो श्रीकांत पांडेय, सीएचसी पहुंचे और डॉक्टरों से मौतों के बारे में जानकारी ली। अधिकारी के निर्देश पर अधीक्षक डॉ. राधाकृष्णन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और घर के लोगों की सेहत जानी।
विज्ञापन

महराजगंज कस्बा निवासी रामश्री मिश्रा की नौ मार्च को मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि परिवारीजनों के अनुसार रामश्री को कैंसर था। इसके अलावा अन्य लोग भी ब्लड प्रेशर, हार्ट की बीमारी जैसे रोगों से ग्रसित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं रोगों के चलते मौत हो गई। हालांकि 40 दिन में एक ही परिवार के चार लोगों की मौतों से गांव में दहशत का माहौल है, लेकिन विभाग मामले में लीपापोती करने में जुटा हुआ है।

डीएम के सक्रिय होने के बाद ही टीम ने मामले की पड़ताल शुरू की है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राधा कृष्णनन का कहना है कि चार नहीं बल्कि तीन लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। टीम ने घर पहुंचकर परिवार के लोगों के स्वास्थ्य की जांच की है। घर के सभी लोग स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed