फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dhaba employee shot for not giving water cooling, injured

पानी ठंडा न देने पर ढाबा कर्मचारी को गोली मारी, घायल

Thu, 06 Aug 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Dhaba employee shot for not giving water cooling, injured
रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र में बुधवार रात पानी ठंडा न होने पर बाइक सवार हमलावरों ने ढाबा कर्मचारी को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। वारदात से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। काफी देर तक अफरातफरी रही। वारदात के बाद हमलावर लालगंज की तरफ भाग निकले। पांच हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

खीरों थाना क्षेत्र के पैनासी मजरे गहिरी निवासी बचोले ने बताया कि वह सेमरी-लालगंज राजमार्ग पर निहस्था कॉलोनी स्थित एक ढाबा में काम करता है। रात में दो बाइकों पर सवार होकर लालगंज क्षेत्र के झबरा गाँव निवासी संतोष सिंह, पांडेयपुर विशुनखेड़ा निवासी बाबू सिंह, मनीष लोधी, गुलशन कुमार तथा जगतपुर भिचकौरा निवासी शिवम सिंह ढाबे पर पहुंचे। पांचों लोगों से खाने का मेन्यू पूछकर खाना तैयार करने लगा।
विज्ञापन

पानी ठंडा न होने के साथ कुर्सी गंदी होने की बात कहकर सभी लोग गाली देने लगे। मना करने पर हमलावरों ने एक राय होकर लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। मेरे चिल्लाने पर ढाबे में मौजूद अन्य कर्मचारी बीच बचाव करने दौड़े। इसी बीच असलहे से गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पांच हमलावर लालगंज की तरफ भाग निकले। घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed