फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Devotees took a dip in the Ganga

Raebareli News: भक्तों ने गंगा में लगाई डुबकी

Sun, 13 Apr 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 13 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a dip in the Ganga
डलमऊ में गंगा स्नान करते लोग। - फोटो : संवाद
डलमऊ (रायबरेली)। चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को गंगा घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयकारों के साथ डुबकी लगाई। मां गंगा में स्नान के बाद मंदिरों में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


बड़ा मठ के स्वामी दिव्यानंद गिरि ने संकट मोचन घाट स्थित संकटमोचन धाम में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया। पूजा पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। स्वामी दिव्यानंद गिरि ने हनुमान जन्मोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भगवान हनुमान के जन्मोत्सव पर संकटमोचन की प्रतिमा पर ध्वज अर्पित करने व प्रसाद वितरण करने से अकाल मौत की बाधा कट जाती है।
विज्ञापन


सनातन धर्म पीठ बड़ा मठ के महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि ने चैत्र पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्णिमा के दिन गरीबों व जरूरतमंदों को दान देना चाहिए। इस अवसर पर भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी व चंद्रमा की आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जाम से परेशान रहे श्रद्धालु
पूर्णिमा स्नान के लिए दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। लोगों का कहना है कि प्रशासन के सामने हर बार जाम की समस्या आती है, इसके बावजूद बड़े वाहनों को कस्बे के बाहर नहीं रोका जाता। प्रभारी निरीक्षक श्याम कुमार पाल का कहना है कि रेलवे फाटक बंद होने से जाम के हालात बने थे। कुछ देर बाद आवागमन को बहाल करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed