फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Devotees to throng the ghats today; preparations complete

Raebareli News: आज घाटों पर उमड़ेंगे श्रद्धालु, तैयारी पूरी

Wed, 29 Jul 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 29 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Devotees to throng the ghats today; preparations complete
सरेनी क्षेत्र का गेगसो घाट, जहां गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालु करेंगे गंगा स्नान।सरेनी क्षेत्र का
रायबरेली-सरेनी। गुरु पूर्णिमा बुधवार को है। इसके लिए डलमऊ, सरेनी और ऊंचाहार में गंगा के घाटों पर तैयारी पूरी कर ली गई। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण सुरक्षा के लिहाज से बांस बल्लियों के साथ झंडी लगाई गई हैं। डलमऊ में जाम न लगे, इसके लिए भी पुलिस ने यातायात व्यवस्था का प्रबंध किया है। गंगासो में भीड़ अधिक होने के कारण वहां पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा पर जिले के तीन स्थानों पर हजारों की संख्या में लोग गंगा में डुबकी लगाएंगे। गंगा का जलस्तर इस समय बढ़ा हुआ है। इस कारण प्रशासन के निर्देश पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को सरेनी में मॉक ड्रिल भी हुई थी। डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने स्नान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सुबह डलमऊ के 18 घाटों, सरेनी के गेंगासो और ऊंचाहार के गोकना घाट पर श्रद्धालु गंगा स्नान कर पूजा पाठ करेंगे। गेंगासो घाट पर भारी भीड़ होने की संभावना है। इसके लिए सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। रमेश चंद्र यादव ने बताया कि गेंगासो में 100 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। रालपुर में 10 और शिवपुरी घाट में आठ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ अराजकतत्वों पर भी नजर रखेंगे। इस बार लाल झंडियों के स्थान पर बांस लगाकर बैरिकेडिंग कर जाल लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक स्टीमर, 10 नाव और 10 गोताखोर पानी में श्रद्धालुओं पर नजर रखेंगे। ग्राम प्रधान देशराज यादव ने बताया कि सुरक्षित स्नान के लिए बांस लगाकर नदी में रस्से बांधे गए हैं। उन्होंने बताया कि जाली भी लगाई गई है। पुलिस ने खोया पाया केंद्र पर माइक की व्यवस्था की है। लाइट की व्यवस्था भी करवा दी गई है। टेंट भी लग गया है। देर शाम तक सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed